{"_id":"67ad3b78adecb5f01d061755","slug":"poonch-army-gave-a-befitting-reply-to-the-firing-pakistani-soldiers-killed-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch : बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी सैनिक ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch : बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी सैनिक ढेर
Thu, 13 Feb 2025 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:53 AM IST
सार
पाकिस्तान की सेना ने पुंछ के बालाकोट में करकुंडी में भारत की सैन्य चौकियों पर 12 से 15 राउंड फायरिंग की। जवाब में सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर 15 मिनट तक गोलीबारी की और स्नाइपर हमला किया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में पाकिस्तान के एक सैनिक के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की सेना ने पुंछ के बालाकोट में करकुंडी में भारत की सैन्य चौकियों पर 12 से 15 राउंड फायरिंग की। जवाब में सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर 15 मिनट तक गोलीबारी की और स्नाइपर हमला किया।
विज्ञापन
इसमें पाकिस्तान की कई चौकियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, कार्रवाई के दौरान 6 सिखलाई का जवान शमसुदीन बारूदी सुरंग फटने से घायल हो गया।