फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Navy jet crashes off coast of San Diego, 2 pilots rescued

US: अमेरिका में फिर विमान हादसा; इस बार नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट बचाए गए

Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डियागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डियागो Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
सार

अमेरिकी कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता क्रिस्टोफर सैप्पी ने बताया कि हादसे का शिकार जेट ई/ए-18जी ग्रोलर है। उसके मलबे तटरक्षक बल द्वारा एकत्रित किया जा रहा है। हालांकि ये हादसा कैसे हुआ अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
US Navy jet crashes off coast of San Diego, 2 pilots rescued
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी नौसेना का एक जेट बुधवार सुबह सैन डिएगो के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलटों को कोई चोट नहीं आई है। उन्हें एक मछली पकड़ने वाली नौका द्वारा बचाया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


अमेरिकी कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता क्रिस्टोफर सैप्पी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मछली पकड़ने वाले जहाज प्रीमियर ने जेट के चालक दल के सदस्यों को बचा लिया और फिर उन्हें पास के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा बल की नाव में भेजा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। क्रिस्टोफर सैप्पी ने बताया कि हादसे का शिकार जेट ई/ए-18जी ग्रोलर है। उसके मलबे तटरक्षक बल द्वारा एकत्रित किया जा रहा है। हालांकि ये हादसा कैसे हुआ अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हादसे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि ये हादसा तब हुआ है जब अमेरिका ने पिछले दो हफ्तों में चार बड़े विमान हादसे देखे हैं। 29 जनवरी को देश की राजधानी के पास एक वाणिज्यिक जेटलाइनर और एक सेना के हेलीकॉप्टर में टक्कर हुई थी, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। इसके बाद 31 जनवरी को फिलाडेल्फिया में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह लोग और जमीन पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, पिछले हफ्ते पश्चिमी अलास्का में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 10 लोग मारे गए थे। वहीं दो दिन पहले यानी 11 फरवरी को एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर निजी जेट्स की आपस में टक्कर हो गई थी। इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed