फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

France: मैक्रों ने मोदी को समय-सम्मान दे मित्रता को दिया खास आयाम, पहले दिन से लेकर US रवाना होने तक रहे साथ

Thu, 13 Feb 2025 05:23 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2025 05:23 AM IST
सार

पीएम मोदी ने फ्रांस में राष्ट्रपति के विशेष रात्रिभोज के दौरान मित्र मैक्रों को डोकरा कलाकृति का एक शानदार नमूना भेंट किया। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित धातु-ढलाई परंपरा डोकरा कला, प्राचीन खोई हुई मोम तकनीक का उपयोग करके जटिल शिल्प कौशल को प्रदर्शित करती है।

विज्ञापन
French President Macron gave special dimension to friendship by giving special respect to PM Modi
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मिलते फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। - फोटो : ANI

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय सफल यात्रा को पूरा कर बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए। फ्रांस की यात्रा कई मायनों में अहम रही। राष्ट्रपति ने इमैनुएल मैक्रों ने अपनी गर्मजोशी, पीएम को दिए समय व सम्मान से मोदी के साथ मित्रता को खास आयाम दिया। मैक्रों की असाधारण आतिथ्य इस यात्रा का अनूठा पहलू रही।

French President Macron gave special dimension to friendship by giving special respect to PM Modi
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI

मोदी के फ्रांस में पहले दिन राष्ट्रपति मैक्रों ने उनके सम्मान में रात्रिभोज दिया और मोदी के साथ अच्छा खासा समय बिताया। अगले दिन एआई कार्य शिखर सम्मेलन में भी यह सौहार्दपूर्ण माहौल जारी रहा। भारत और फ्रांस ने मिलकर शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। अपने घनिष्ठ संबंधों को दर्शाते हुए उन्होंने भारत-फ्रांस सीईओ फोरम की मेजबानी की। दोनों ने एक ही विमान में मार्सिले तक यात्रा की और यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। दोनों एक साथ आईटीईआर परियोजना व मार्सिले बंदरगाह का भी दौरा किया। यही नहीं राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्सिले हवाईअड्डे पर गले लगकर अमेरिका जा रहे अपने दोस्त को विदा किया।  

French President Macron gave special dimension to friendship by giving special respect to PM Modi
पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
मोदी के तोहफों से मेजबान गदगद...मैक्रों को डोकरा कलाकृति, पत्नी को चांदी का दर्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं में मेजबानों के लिए तोहफे एक खास अहमियत रखते हैं। फ्रांस व अमेरिका की यात्रा में भी मोदी कई नायाब तोहफे साथ ले गए हैं। फ्रांस के मेजबान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तो उनके तोहफे से गदगद हुए हैं। पीएम मोदी ने फ्रांस में राष्ट्रपति के विशेष रात्रिभोज के दौरान मित्र मैक्रों को डोकरा कलाकृति का एक शानदार नमूना भेंट किया। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित धातु-ढलाई परंपरा डोकरा कला, प्राचीन खोई हुई मोम तकनीक का उपयोग करके जटिल शिल्प कौशल को प्रदर्शित करती है। क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी विरासत में निहित, इस कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दिखाया गया है। यह संगीत के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करती है।

पीतल और तांबे से बनी इस कलाकृति में बारीक विवरण है। कंट्रास्ट के लिए इसे लैपिस व लाजुली कोरल से सजाया गया है। श्रम-गहन ढलाई प्रक्रिया कारीगरों के गहन कौशल व समर्पण को दर्शाती है। सिर्फ सजावट से कहीं अधिक, यह डोकरा कलाकृति भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
French President Macron gave special dimension to friendship by giving special respect to PM Modi
पीएम मोदी ने जेडी वेंस की बेटी को दिया उपहार - फोटो : ANI/एक्स@ANI
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की बेटी को अल्फाबेट सेट और बेटे को दिया लकड़ी का रेल खिलौना
पीएम मोदी ने फ्रांस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस की बेटी को मोदी ने जेडी वांस की बेटी मिराबेल रोस वांस को लकड़ी का अनोखा एल्फाबेट सेट गिफ्ट किया। यह पर्यावरण के अनुकूल लकड़ी का एल्फाबेट सेट एक टिकाऊ, सुरक्षित और आकर्षक शिक्षण उपकरण है जो मोटर कौशल और संज्ञानात्मक क्षमताओं को बढ़ाता है। प्लास्टिक के विकल्पों के विपरीत, यह हानिकारक रसायनों से मुक्त है और पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करता है। वहीं, वेंस के बेटे विवेक वांस के जन्मदिन पर उसे लकड़ी का बना शानदार रेलवे खिलौना दिया। यह लकड़ी का रेलवे खिलौना एक कालातीत क्लासिक है, जो पुरानी यादों को स्थिरता के साथ जोड़ता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed