फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump had a long talk on phone with Putin-Zelensky, talks for ceasefire will start immediately

थम जाएगी एक और जंग: ट्रंप ने पुतिन-जेलेंस्की से फोन पर की लंबी बात, युद्धविराम के लिए तत्काल शुरू होगी वार्ता

Thu, 13 Feb 2025 06:28 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2025 06:28 AM IST
सार

ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि पुतिन से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। वे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के िलए बातचीत पर सहमत हो गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यूक्रेन युद्ध भी समाप्त होगा।

विज्ञापन
Donald Trump had a long talk on phone with Putin-Zelensky, talks for ceasefire will start immediately
व्लादिमीर पुतिन (बाएं), डोनाल्ड ट्रंप, इमैनुएल मैक्रों और वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)। - फोटो : ANI/X/@ZelenskyyUa

विस्तार

इस्साइल हमास के बीच युद्धविराम कराने के बाद अब ट्रंप का ध्यान रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने पर है। इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर लंबी बातचीत की। वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता तत्काल शुरू करने पर सहमति बनी है। व्हाइट हाउस ने भी इस बारे में बयान जारी किया है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि पुतिन से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। वे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के िलए बातचीत पर सहमत हो गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यूक्रेन युद्ध भी समाप्त होगा। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप के साथ शांति, सुरक्षा पर बात हुई। ट्रंप ने पुतिन के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, हमने तय किया है कि दोनों देश आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करेंगे। पुतिन के साथ बातचीत को सार्थक बताते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से वार्ता का नेतृत्व करने के लिए कहा है। वार्ता के दौरान पुतिन ने ट्रंप को रूस आने के लिए आमंत्रित भी किया। गौरतलब है कि अमेरिका व रूस के बीच यह नरमी हाल में कैदियों की अदला-बदली के बाद आई है।  
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा- ट्रंप के साथ शांति और सुरक्षा पर हुई बात
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर दस्तावेज तैयार करने के लिए चर्चा हुई। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप से हुई बातचीत के बारे में पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed