फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पहाड़ों पर हिमपात से मध्य प्रदेश तक शीतलहर; भारत ने सीरिया से 75 नागरिक सुरक्षित लेबनान पहुंचाए

Wed, 11 Dec 2024 07:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पिछले तीन दिनों से जारी हिमपात से पारा लुढ़कता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कम से कम सात जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं और दैनिक कामकाज पर असर पड़ने लगा है। अभी चार दिन ऐसी ही स्थिति की संभावना है। इसके अलावा, सीरिया में अशांत माहौल के बीच भारत ने 75 नागरिकों को सुरक्षित लेबनान पहुंचा दिया है। इन लोगों में जम्मू कश्मीर के 44 जायरीन भी शामिल हैं। जायरीन राजधानी दमिश्क से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक अन्य शहर सईदा जैनब में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीरिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के आकलन और भारतीय नागरिकों की तरफ से लगातार मिलने अनुरोधों के बाद निकासी के इस ऑपरेशन का फैसला लिया गया। अब लेबनान से भारत आने के लिए उड़ानों का बंदोबस्त किया जाएगा। दूसरी तरफ, 24 नवंबर को संभल में बवाल करने वाले 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए हैं। साथ ही कई आरोपियों के नाम की भी जानकारी हुई है। एसपी ने बताया कि अभी तक 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। 100 से ज्यादा बवालियों के नाम की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। अब गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 41 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल-कश्मीर में ताजा हिमपात से पंजाब से मध्य प्रदेश तक शीतलहर
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पिछले तीन दिनों से जारी हिमपात से पारा लुढ़कता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कम से कम सात जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के ताबो में यह शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात के तौर पर दर्ज की गई है। श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं और दैनिक कामकाज पर असर पड़ने लगा है। अभी चार दिन ऐसी ही स्थिति की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
सीरिया से सुरक्षित लौटने की खुशी - फोटो : एजेंसी

भारत ने सीरिया से 75 नागरिकों को सुरक्षित लेबनान पहुंचाया
सीरिया में अशांत माहौल के बीच भारत ने 75 नागरिकों को सुरक्षित लेबनान पहुंचा दिया है। इन लोगों में जम्मू कश्मीर के 44 जायरीन भी शामिल हैं। जायरीन राजधानी दमिश्क से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक अन्य शहर सईदा जैनब में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीरिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के आकलन और भारतीय नागरिकों की तरफ से लगातार मिलने अनुरोधों के बाद निकासी के इस ऑपरेशन का फैसला लिया गया। अब लेबनान से भारत आने के लिए उड़ानों का बंदोबस्त किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
file pic - फोटो : संवाद

Sambhal Violence : 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए... 100 के नाम भी पता चले
24 नवंबर को संभल में बवाल करने वाले 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए हैं। साथ ही कई आरोपियों के नाम की भी जानकारी हुई है। एसपी ने बताया कि अभी तक 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। 100 से ज्यादा बवालियों के नाम की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। अब गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 41 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

Atul Subhash: जौनपुर के अतुल ने बंगलूरू में सुसाइड किया
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार को एक निजी फर्म के 34 वर्षीय डिप्टी जनरल मैनेजर ने आत्महत्या कर ली, उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें अपनी पत्नी, उसके परिवार के सदस्यों और एक न्यायाधीश पर 'आत्महत्या के लिए स्पष्ट रूप से उकसाने, उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, अतुल सुभाष उत्तर प्रदेश का निवासी था, जो बंगलूरू में रह रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI/@NMC_IND/X

NMC ने गुजरात में छात्र की मौत, रैगिंग की बढ़ती शिकायतों पर लिया संज्ञान
गुजरात के गमर्स मेडिकल कॉलेज में 18 साल के छात्र की मौत के बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों को रैगिंग के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आदेश जारी किया। आयोग के पीजीएमईबी बोर्ड के चेयरमैन ने मेडिकल कॉलेजों को जारी एक पत्र में कहा है कि रैगिंग की रोकथाम के लिए समय समय पर नियम लागू किए गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
हाथरस में सात की मौत - फोटो : अमर उजाला

हाथरस हादसे में सात की मौत: क्यों हुआ हादसा? सामने आई वजह
संभागीय परिवहन विभाग ने मथुरा बरेली मार्ग पर हुए हादसे में प्रथम दृष्टया कैंटर चालक की लापरवाही मानी है। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि हादसे के बाद मौका मुआयना करने में सामने आया कि सवारी वाहन टाटा मैजिक नम्बर यूपी82टी2578 हाथरस की ओर से आ रहा था। इस दौरान सिकन्दराराऊ की ओर से आ रहे कैंटर संख्या एनएल01-एई5740 ने किसी वाहन को तेज गति से आवेरटेक किया और सामने से आ रहे मैजिक को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर... 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

Israel: प्रधानमंत्री नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार कठघरे में
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ लंबे समय से चल रहे मुकदमे में मंगलवार को पहली बार कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। ऐसा उन्होंने तब किया जब उन्हें युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ा है और गाजा में भी लड़ाई जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : अमर उजाला

जलमार्ग नया नहीं, हमारी परंपरा का हिस्सा: सोनोवाल 
भारत अपने पांच हजार साल पुराने गौरवशाली जलमार्ग की परंपरा को वापस लाने और कार्बन उत्सर्जन व जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए सड़क और रेल के बजाय जलमार्गों को बढ़ावा दे रहा है। यह कहना है केंद्रीय बंदरगाह और जहाजरानी व जल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मॉस्को में 21वें भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) के सैन्य और सैन्य सहयोग सत्र के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति पुतिन को बधाई दी। बैठक के उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच साझेदारी से अत्यधिक संभावनाएं हैं और साझा प्रयासों से शानदार नतीजे हासिल किए जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
लिरेन और गुकेश - फोटो : ICF

World Championship: जीत की ओर कदम बढ़ाने उतरेंगे डी गुकेश
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 13वें दौर के मुकाबले में जीत दर्ज कर चैंपियन बनने के लिए कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे। गुकेश ने ड्रॉ का सिलसिला तोड़ते हुए रविवार को 11वें दौर में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई थी, लेकिन सोमवार को 12वें दौर में लिरेन ने वापसी करते हुए गुकेश को हराया था। इस तरह फिलहाल दोनों खिलाड़ी छह-छह अंक की बराबरी पर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
बॉलीवुड की आगामी सीक्वल फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

 बॉलीवुड की इन 5 सीक्वल फिल्मों का फैंस को है इंतजार, जानिए सिनेमाघरों में कब देंगी दस्तक
बॉलीवुड में इस समय सीक्वल फिल्मों का बोलबाला चल रहा है। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, इन्हें प्रशंसकों और समीक्षकों से भी सराहना मिल रही है। हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। ‘स्त्री 2’ का भी प्रशंसक काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। आइए आज हम बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनका प्रशंसकों को इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2024 Updates On Amar Ujala
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार 45वें महीने निवेश
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश नवंबर, 2024 में मासिक आधार पर 14 फीसदी घटकर 35,943 करोड़ रह गया। विभिन्न आर्थिक कारकों, कई देशों में तनाव व अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से उत्पन्न अस्थिरता के कारण निवेश में गिरावट आई है। इसके बावजूद नवंबर में लगातार 45वें महीने इक्विटी आधारित फंड में शुद्ध निवेश आया, जो निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड के बढ़ते आकर्षण का संकेत है। हालांकि, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश स्थिर रहा। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने एसआईपी में 25,320 करोड़ रुपये का निवेश आया। अक्तूबर में यह 25,323 करोड़ रुपये रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed