फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corruption Case Israeli PM Netanyahu First ever Witness in Dock News Updates in Hindi

Israel: प्रधानमंत्री नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार कठघरे में, गवाही देते समय जजों को कहा 'हैलो'

Wed, 11 Dec 2024 06:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, तेल अवीव।
एजेंसी, तेल अवीव। Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 06:16 AM IST
सार

यह पहली बार है कि जब किसी मौजूदा इस्राइली पीएम ने एक आपराधिक प्रतिवादी के रूप में कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। गवाही देना शुरू करने पर नेतन्याहू ने जजों को ‘हैलो’ कहा। एक न्यायाधीश ने उनसे कहा कि उनके पास अन्य गवाहों के समान विशेषाधिकार हैं और वह अपनी इच्छानुसार बैठ सकते हैं या खड़ा रह सकते हैं। 

विज्ञापन
Corruption Case Israeli PM Netanyahu First ever Witness in Dock News Updates in Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ लंबे समय से चल रहे मुकदमे में मंगलवार को पहली बार कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। ऐसा उन्होंने तब किया जब उन्हें युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ा है और गाजा में भी लड़ाई जारी है।

विज्ञापन


यह पहली बार है कि जब किसी मौजूदा इस्राइली पीएम ने एक आपराधिक प्रतिवादी के रूप में कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। गवाही देना शुरू करने पर नेतन्याहू ने जजों को ‘हैलो’ कहा। एक न्यायाधीश ने उनसे कहा कि उनके पास अन्य गवाहों के समान विशेषाधिकार हैं और वह अपनी इच्छानुसार बैठ सकते हैं या खड़ा रह सकते हैं। तेल अवीव की खचाखच भरी अदालत में कठघरे में खड़े नेतन्याहू ने कहा, ‘सच कहने के लिए मैंने इस पल का आठ साल तक इंतजार किया।’ उन्होंने अपने खिलाफ आरोपों को ‘निरर्थकता का भंडार’ करार दिया और वादा किया कि उनका बयान अभियोजन पक्ष के मामले को खत्म कर देगा।
विज्ञापन


सिगार पीते हैं, शैंपेन से नफरत
अभियोजन पक्ष द्वारा अपनी छवि चमकाने वाले व्यक्ति के रूप में उन्हें चित्रित करने के प्रयासों के विपरीत नेतन्याहू ने कहा कि मीडिया कवरेज से उनकी नींद उड़ जाती थी, लेकिन उन्हें पता चला कि इसका कोई सार्थक असर नहीं है। उन्होंने कहा, वह सिगार पीते हैं लेकिन काम के बोझ के कारण वह इसे मुश्किल से ही खत्म कर पाते हैं और उन्हें शैंपेन से नफरत है। उनके खिलाफ एक मामला अरबपति सहयोगियों से सिगार और शैम्पेन की ‘आपूर्ति ’ प्राप्त करने के इर्द-गिर्द घूमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed