फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence: Faces of 50 more rioters revealed... names of 100 also revealed

Sambhal Violence : 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए... 100 के नाम भी पता चले, लिस्ट में अब तक 450 उपद्रवी

Wed, 11 Dec 2024 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 05:59 AM IST
सार

एसपी ने बताया कि अभी तक 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। 100 से ज्यादा बवालियों के नाम की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। अब गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Faces of 50 more rioters revealed... names of 100 also revealed
file pic - फोटो : संवाद

विस्तार

24 नवंबर को संभल में बवाल करने वाले 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए हैं। साथ ही कई आरोपियों के नाम की भी जानकारी हुई है। एसपी ने बताया कि अभी तक 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। 100 से ज्यादा बवालियों के नाम की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। अब गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 41 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान नखासा तिराहे के बाद हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन सभी उपद्रव के स्थानों पर पुलिस ने वीडियो बनाई थी और फोटो लिए थे। इन्हीं वीडियो और फोटो से उपद्रवियों के चेहरे निकाले जा रहे हैं। मंगलवार को 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए हैं। जिनमें से कई बवालियों के नाम की भी जानकारी हो चुकी है। अभी तक 450 बवालियों के चेहरे सामने आ चुके हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


नकाबपोश पत्थरबाजों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में सबसे ज्यादा उत्पात मचाने में नकाबपोश पत्थरबाज आगे रहे थे। इन नकाबपोश की पहचान करने में पुलिस को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर नकाबपोश पत्थरबाज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसलिए इन उपद्रवियों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। एसपी का कहना है कि कई नकाबपोश पत्थरबाजाराें को गिरफ्तार भी किया जा चुका है लेकिन अन्य की पहचान कराने और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed