फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nerves to play crucial role as Gukesh in World Chess Championship Ding Liren head for close finish Preview

World Championship: जीत की ओर कदम बढ़ाने उतरेंगे डी गुकेश, लिरेन के खिलाफ वापसी पर होंगी नजरें

Tue, 10 Dec 2024 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

गुकेश ने ड्रॉ का सिलसिला तोड़ते हुए रविवार को 11वें दौर में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई थी, लेकिन सोमवार को 12वें दौर में लिरेन ने वापसी करते हुए गुकेश को हराया था।

विज्ञापन
Nerves to play crucial role as Gukesh in World Chess Championship Ding Liren head for close finish Preview
लिरेन और गुकेश - फोटो : ICF

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 13वें दौर के मुकाबले में जीत दर्ज कर चैंपियन बनने के लिए कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे। गुकेश ने ड्रॉ का सिलसिला तोड़ते हुए रविवार को 11वें दौर में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई थी, लेकिन सोमवार को 12वें दौर में लिरेन ने वापसी करते हुए गुकेश को हराया था। इस तरह फिलहाल दोनों खिलाड़ी छह-छह अंक की बराबरी पर हैं। 
विज्ञापन

दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा मुकाबला 
सबसे कम उम्र के चैलेंजर 18 वर्षीय गुकेश और चीन के 32 वर्षीय लिरेन के बीच दिलचस्प मुकाबला चल रहा है जिसमें कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाया है। एक दिन के विश्राम के बाद दोनों खिलाड़ी बुधवार को फिर से एक दूसरे का सामना करेंगे। इस 14 दौर के मुकाबले में 12 दौर के बाद स्कोर 6-6 से बराबर है और जो भी खिलाड़ी सबसे पहले 7.5 तक पहुंचेगा वह विश्व चैंपियन बन जाएगा। अगर 14 दौर के बाद भी स्कोर बराबर रहता है तो फिर टाइब्रेक का सहारा लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुकेश के पास 11वीं बाजी जीतने के बाद 7.5 के जादुई अंक तक पहुंचने का मौका था लेकिन वह अगली बाजी हार गए। भारतीय खिलाड़ी को अगली बाजी सफेद मोहरों से खेलनी है और पूरा विश्वास है कि क्लासिकल प्रारूप में खेले जा रहे इस मुकाबले की इस महत्वपूर्ण बाजी में वह आक्रामक रवैया अपनाएंगे। अब जबकि मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है तब जो भी खिलाड़ी धैर्य से काम लेगा वह फायदे में रहेगा। 
विज्ञापन

इस मुकाबले में 10 बाजी के बाद स्कोर 5-5 से बराबर था लेकिन उसके बाद के अगले दो मैच का परिणाम निकला। लगातार ड्रॉ खेलने के कारण यह मुकाबला नीरस बन गया था लेकिन पिछले दो मैच ने इस प्रतियोगिता में नई जान फूंक दी है। अब दो दौर का खेल होना बाकी है तब दोनों खिलाड़ियों के पास बढ़त लेने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed