{"_id":"67585122bd3d99e4eb010b2d","slug":"karnataka-techie-dies-by-suicide-leaves-24-page-death-note-accusing-wife-her-family-members-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atul Subhash: जौनपुर के अतुल ने बंगलूरू में सुसाइड किया, 24 पेज के नोट में पत्नी-जज पर गंभीर आरोप; जानिए सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Atul Subhash: जौनपुर के अतुल ने बंगलूरू में सुसाइड किया, 24 पेज के नोट में पत्नी-जज पर गंभीर आरोप; जानिए सबकुछ
Tue, 10 Dec 2024 08:03 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:03 PM IST
सार
कर्नाटक के बंगलूरू में रहने वाले उत्तर प्रदेश के 34 साल के अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुरालीजनों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले शख्स ने अपना एक वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने सभी बातों को साझा किया है।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने बनाया वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार को एक निजी फर्म के 34 वर्षीय डिप्टी जनरल मैनेजर ने आत्महत्या कर ली, उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें अपनी पत्नी, उसके परिवार के सदस्यों और एक न्यायाधीश पर 'आत्महत्या के लिए स्पष्ट रूप से उकसाने, उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, अतुल सुभाष उत्तर प्रदेश का निवासी था, जो बंगलूरू में रह रहा था।
फ्लैट अंदर से बंद था और ताला टूटा हुआ था- पुलिस
पुलिस ने कहा कि होयसला पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार को सुबह 6 बजे बंगलूरू के मंजूनाथ लेआउट के डेल्फिनियम रेजीडेंसी में एक फ्लैट में आत्महत्या के बारे में कॉल आया। पुलिस के बयान में आगे कहा गया है कि जब पुलिस उस जगह की तलाशी लेने गई, तो फ्लैट अंदर से बंद था और ताला टूटा हुआ था, जिसके बाद वे अंदर गए और अतुल को नायलॉन की रस्सी के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ देखा। पुलिस ने कहा कि पहुंचने पर वह मृत पाया गया।
विज्ञापन
24 पन्नों पर लिखा 'न्याय मिलना चाहिए'
वहीं अपने सुसाइड नोट में, सुभाष ने न्याय की गुहार लगाते हुए 24 पन्नों के नोट के हर एक पन्ने पर 'न्याय मिलना चाहिए' लिखा है। अपनी पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के साथ, सुभाष ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक प्रमुख पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश और न्यायालय के एक अधिकारी पर भी न्यायाधीश के सामने रिश्वत लेने का आरोप लगाया। सुभाष ने आगे उन घटनाओं का जिक्र किया, जिसकी वजह से वो ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ।
पत्नी ने सुभाष पर दर्ज कराए थे कुल नौ केस
सुभाष ने अपने कथित उत्पीड़न का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया और अपने परिवार के सदस्यों से न्याय मिलने तक उसकी अस्थियों को विसर्जित न करने के लिए कहा। उसकी आत्महत्या में उसके चार साल के बेटे के लिए भी एक संदेश था, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उसे उनसे अलग रखा गया था। नोट और वीडियो का लिंक एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया था, जिससे वह जुड़े हुए थे। नोट में यह भी कहा गया था कि उनके माता-पिता को उनके बच्चे की कस्टडी दी जाए। अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में बताया है कि उनकी पत्नी और उसके परिवार ने उसपर हत्या, यौन दुराचार, पैसे के लिए उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और दहेज समेत नौ मामले दर्ज किए हैं।
वहीं पुलिस की तरफ से मृतक के भाई को पूरी वारदात की जानकारी दी गई, जिसने बाद में सुभाष की पत्नी, उसकी सास, उसके साले और उसकी पत्नी के चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने सुभाष के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे, जिससे उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि बाद में बीएनएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच चल रही है।

मृतक के भाई ने दर्ज कराया केस#WATCH | A 34-year-old deputy general manager of a private firm in Karnataka's Bengaluru, Atul Subhash died by suicide on Monday, leaving behind a 24-page suicide note accusing his wife, her family members, and a judge of "explicit instigation for suicide, harassment, extortion,… pic.twitter.com/crEa17gs7H
— ANI (@ANI) December 10, 2024
वहीं पुलिस की तरफ से मृतक के भाई को पूरी वारदात की जानकारी दी गई, जिसने बाद में सुभाष की पत्नी, उसकी सास, उसके साले और उसकी पत्नी के चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने सुभाष के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे, जिससे उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि बाद में बीएनएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच चल रही है।
#WATCH | A 34-year-old deputy general manager of a private firm in Karnataka's Bengaluru, Atul Subash died by suicide on Monday, leaving behind a 24-page suicide note accusing his wife, her family members, and a judge of "explicit instigation for suicide, harassment, extortion,… pic.twitter.com/GpMnZXtZjI
— ANI (@ANI) December 10, 2024