Weather : हिमाचल-कश्मीर में ताजा हिमपात से कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे, पंजाब से मध्य प्रदेश तक शीतलहर
हिमाचल प्रदेश के कम से कम सात जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के ताबो में यह शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात के तौर पर दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पिछले तीन दिनों से जारी हिमपात से पारा लुढ़कता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कम से कम सात जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के ताबो में यह शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात के तौर पर दर्ज की गई है। श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं और दैनिक कामकाज पर असर पड़ने लगा है। अभी चार दिन ऐसी ही स्थिति की संभावना है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में औसत न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। हरियाणा के हिसार और राजस्थान के चूरू में सबसे कम 4.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाके, झारखंड, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। असम, मेघायलय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 12 दिसंबर तक कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में कुछ जहरों पर शीत लहर भी चल सकती है।
हिमाचल में सड़कों पर बढ़ी फिसलन
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार रात को सात जिलों का न्यूनतम पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 5.9 नाहन में दर्ज हुआ। सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। कई जगह पानी के पाइप जम गए हैं। चंबा-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग बंद हो गया है। वहीं, मनाली-लेह मार्ग पर सफर करना खतरनाक हो गया है।
उत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन
उत्तराखंड में बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को पाला पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी।
पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री में मंगलवार से ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।
गुलमर्ग सबसे ठंडा
जम्मू-कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजधानी जम्मू और श्रीनगर में सोमवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। घाटी में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। गुलमर्ग माइनस 9 डिग्री पारे के साथ लगातार तीसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। लगभग सभी जिलों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक नीचे चल रहा है। पर्यटन स्थल पहलगाम में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। कई जगह जलस्रोत जमने लगे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में माइनस 13.2 डिग्री तापमान रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.