फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पुलिस हिरासत में प्रशांत किशोर; PM मोदी जम्मू-तेलंगाना को देंगे सौगात और उत्तर भारत में ठंड का सितम

Mon, 06 Jan 2025 06:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार की पटना पुलिस ने सोमवार तड़के जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जम्मू रेलवे डिवीजन की आधारशिला और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन समेत कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और पूर्वी तट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि 6, 7, 8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया - फोटो : ANI

पटना पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया
बिहार की पटना पुलिस ने सोमवार तड़के जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। बता दें कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी से बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अनशन कर रहे थे और बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में थे। इसको लेकर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस में बैठाया और हिरासत में लिया। हिरासत में लेने से पहले किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी 7 जनवरी को हाईकोर्ट में इस मामले पर याचिका दायर करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP

पीएम मोदी आज जम्मू रेल मंडल, तेलंगाना में टर्मिनल स्टेशन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जम्मू रेलवे डिवीजन की आधारशिला और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन समेत कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और पूर्वी तट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
लुधियाना बस स्टैंड। - फोटो : संवाद

पंजाब में आज से चक्का जाम : थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए
पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि 6,7,8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
मैया सम्मान योजना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

Hemant Soren Govt: आज अकाउंट में आएंगे मैया सम्मान योजना के पांच हजार रुपये
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को मैया सम्मान योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की किस्त के रूप में पांच-पांच हजार रुपये हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत राज्य सरकार 18 से 50 वर्ष की हर महिला को अब प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
लोगों पर पड़ी सर्दी की मार - फोटो : अमर उजाला

ठिठुरा उत्तर भारत: पहाड़ से मैदान तक बढ़ा सर्दी का सितम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी हुई। ठंडी हवाएं भी चलीं, जिसके चलते पर्वतीय राज्यों से लेकर पंजाब, हरियाणा और मध्य व पूर्वोत्तर भारत तक सर्दी का सितम बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले दो दिनों तक पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फ गिरने की संभावना है और इसकी वजह से सर्दी के कम होने की उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : X/BJP

दिल्ली में पीएम मोदी की रैली से भाजपा को मिली बूस्टर डोज
राजधानी में दो दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और विकास के वादों ने प्रदेश भाजपा को बूस्टर डोज दे दी है। उत्साह से भरपूर भाजपा अब पूरी तैयारी के साथ चुनाव अभियान में उतरेगी। पीएम ने एक तरह से रोप मैप भी पेश कर दिया है जिसपर भाजपाई चुनावी सभा करेंगे। सबसे बड़ी बात की अपने भाषण में आप-दा को नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे नारा भी दे दिया है। इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नेता आम आदमी पार्टी को घेरेंगे। युवाओं और महिलाओं को कैसे साधना है, इसका भी संकेत अपने भाषण में पीएम ने दे दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे - फोटो : पीटीआई

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पर केस
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ मंत्री धनंजय मुंडे पर अपमानजनक टिप्पणी करने और समाज के दो वर्गों के बीच दरार पैदा करने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरांगे के खिलाफ तुकाराम अघव नाम व्यक्ति ने शिकायत की, जिसके आधार पर परली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
शम्सुद्दीन जब्बार - फोटो : Amar Ujala

New Orleans: हमले से पहले जब्बार ने दो बार किया था फ्रेंच क्वार्टर का दौरा, वीडियो भी बनाया
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने नया खुलासा किया है। एफबीआई ने बताया कि ट्रक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार ने पहले भी दो बार न्यू ऑर्लियंस का दौरा किया था। उसने हैंड्स-फ्री चश्मे से फ्रेंच क्वार्टर का वीडियो रिकॉर्ड किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
demo pic - फोटो : अमर उजाला

Delhi : संगम विहार में गैंगवार, एक घंटे तक चला खूनी खेल
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात को हुए खूनी खेल ने दिल्ली पुलिस को हिला कर रख दिया। संगम विहार में सरेराह हुई गैंगवार में नासिर नामक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी गर्दन में लगी। आरोपी जब नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे तो नासिर के परिजनों ने दोनों को घेर लिया। परिजन व अन्य लोगों ने आरोपी साहिल व राहुल से पिस्तौल छीन ली और दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया। पिटाई में साहिल अधमरा हो गया तो राहुल को पैर व अन्य जगह पर फैक्टर आए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद संगम विहार इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले व रेंज के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 06 January 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिका में बर्फीले तूफान का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी...कड़ाके की ठंड और तूफान, अमेरिका में टूट सकता है एक दशक का रिकॉर्ड
अमेरिका में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जबरदस्त शीतकालीन तूफान को लेकर अधिकांश हिस्सों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमानत: आने वाला ये तूफान अमेरिका के एक दसक में आए सबसे बड़े तूफान होने की संभावना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह तूफान संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य हिस्से से शुरू होकर अगले कुछ दिनों में पूर्वी हिस्से तक पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed