{"_id":"6af557782011deebc70a1551","slug":"karnataka-wedding-preparations-were-underway-home-truck-ran-over-bride-set-out-distribute-wedding-invitations-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, कार्ड बांटने निकली दुल्हन को ट्रक ने कुचला, बहन की भी हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, कार्ड बांटने निकली दुल्हन को ट्रक ने कुचला, बहन की भी हुई मौत
Thu, 12 Nov 2026 11:36 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:36 AM IST
सार
बंगलूरू में शादी के कार्ड बांटने जा रहीं दो चचेरी बहनों की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। 27 वर्षीय सिंधुश्री की शादी 16 नवंबर को होनी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक की राजधाना बंगलूरू में शादी के कार्ड बांटते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 27 वर्षीय महिला (जिसकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी) और उसकी 19 वर्षीय चचेरी बहन की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह हादसा मैसूर रोड पर दीपांजलि नगर मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ।
कब थी शादी?
मृतकों की पहचान महालक्ष्मी लेआउट की रहने वाली सिंधुश्री (27) और उसकी चचेरी बहन विद्या (19) के रूप में हुई है। सिंधुश्री की शादी 16 नवंबर को होने वाली थी। ये दोनों महिलाएं शादी के कार्ड बांटने के लिए स्कूटर से मैसूर रोड की ओर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और फिर ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। पुलिस के अनुसार, गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है, क्योंकि सिंधुश्री की शादी में अब बस कुछ ही दिन बचे थे। ट्रक ड्राइवर अपना वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।