Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Wedding preparations were underway home truck ran over bride set out distribute wedding invitations

कर्नाटक: घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, कार्ड बांटने निकली दुल्हन को ट्रक ने कुचला, बहन की भी हुई मौत

Thu, 12 Nov 2026 11:36 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Wedding preparations were underway home truck ran over bride set out distribute wedding invitations
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक की राजधाना बंगलूरू में  शादी के कार्ड बांटते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 27 वर्षीय महिला (जिसकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी) और उसकी 19 वर्षीय चचेरी बहन की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह हादसा मैसूर रोड पर दीपांजलि नगर मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ।
विज्ञापन


कब थी शादी? 
मृतकों की पहचान महालक्ष्मी लेआउट की रहने वाली सिंधुश्री (27) और उसकी चचेरी बहन विद्या (19) के रूप में हुई है। सिंधुश्री की शादी 16 नवंबर को होने वाली थी। ये दोनों महिलाएं शादी के कार्ड बांटने के लिए स्कूटर से मैसूर रोड की ओर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और फिर ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। पुलिस के अनुसार, गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है, क्योंकि सिंधुश्री की शादी में अब बस कुछ ही दिन बचे थे। ट्रक ड्राइवर अपना वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed