Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bulldozer action outside Abhishek Banerjee’s residence; KMC removes temporary structures

बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर बुलडोजर एक्शन, केएमसी ने हटाया अस्थायी निर्माण, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 12 Nov 2026 09:46 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 09:46 AM IST
सार

कोलकाता नगर निगम ने गुरुवार सुबह टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर बने अस्थायी ढांचे को बुलडोजर से हटा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, इससे फुटपाथ पर लोगों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहे।

विज्ञापन
Bulldozer action outside Abhishek Banerjee’s residence; KMC removes temporary structures
अभिषेक बनर्जी, तृणमूल सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह राज्य की राजधानी में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बने एक अस्थायी ढांचे को हटा दिया। केएमसी के अधिकारी सुबह बुलडोजर लेकर टीएमसी महासचिव के कालीघाट स्थित घर पहुंचे और सांसद के घर के सामने बांस से बने ढांचे को हटा दिया।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने क्या कहा? 
यह ढांचा फुटपाथ पर बना था। नगर निकाय के अधिकारियों का कहना था कि इससे फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। बुलडोजर चलाने की कार्रवाई से पहले बनर्जी के घर पर केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी। यह कार्रवाई सांसद के 39वें जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच देर रात हुई झड़प के कुछ दिनों बाद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने क्या आरोप लगाया? 
जो घटना एक बहस से शुरू हुई थी, वह आखिरकार हाथापाई और पत्थरबाजी में बदल गई। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई और उन्होंने भाजपा समर्थकों पर पास के टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। बुधवार को, अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर निगरानी रखने का आरोप लगाया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हस्तक्षेप करने की मांग की।

दिलीप घोष ने क्या कहा?
इस मामले पर मंत्री दिलीप घोष ने गुरुवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा, 'ममता बनर्जी का परिवार सरकारी सुविधाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी है और उसने इनका सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है। उनके परिवार के सदस्यों ने फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर रखा है। ऐसा बहुत से नेताओं ने किया है। पहले भी बुलडोजर चला है और अभी भी चल रहा है।'

एक्स पर क्या लिखा? 
'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर, कोलकाता पुलिस  के अधिकारी सरकारी पुलिस वाहनों का इस्तेमाल मेरे घर के आसपास निगरानी रखने और मुझ पर नजर रखने के लिए कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भी उन्होंने इसी तरह की रेकी की थी, जिसके बाद 7 नवंबर को उपद्रवियों ने हमला कर दिया। चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुझे पक्का यकीन है कि एक और हमले की साजिश रची जा रही है।'


पोस्ट में आगे लिखा गया, 'क्या इसका मकसद मुझे डराना और चुप कराना है, जबकि पूरे राज्य में दुष्कर्म और अन्य अपराध बेरोकटोक जारी हैं? भाजपा सरकार मेरी आवाज से इतनी डरी हुई क्यों है? और मेरी बार-बार की शिकायतों के बावजूद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया? क्या पुलिस बल का इस्तेमाल नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है, या उन लोगों को डराने के लिए जो सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत करते हैं?' इससे पहले, शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोग दो दिनों से उनके कार्यालय और आवास की रेकी (निगरानी) कर रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed