फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PRTC PUNBUS and Punjab Roadways contract employee going on strike for next three day in state

पंजाब में आज से चक्का जाम : थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए, तीन दिन हड़ताल; यात्रियों को झेलनी पड़ेगी किल्लत

Mon, 06 Jan 2025 02:07 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2025 02:07 AM IST
सार

पंजाब में बसों के पहिए सोमवार से थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी तीन दिन के  लिए हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
PRTC PUNBUS and Punjab Roadways contract employee going on strike for next three day in state
लुधियाना बस स्टैंड। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि 6,7,8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा।

विज्ञापन


7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज पनबस, पीआरटीसी के मुलाजिमों द्वारा लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा है। कर्मचारियों की जो मांग थी वह सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की।
विज्ञापन


एक जुलाई 2024 को पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें हमारे मुख्य मांग थी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। ठेकेदारी सिस्टम खत्म करें, विभाग में नई बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करें, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाए, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को शर्तों के साथ बहाल करें और साथ में विभाग को सही ढंग से चलाने की मांग और वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल में किसान जत्थेबंदियां भी होंगी शामिल
बैठक के बाद सरकार और विभाग के अधिकारियों ने हमारे मांग को नजरंदाज किया। इस कारण पूरे पंजाब में 6, 7 और 8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस का चक्का जाम रहेगा। 7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कुछ किसान जत्थेबंदी भी शामिल होंगे।


लोगों की बढ़ेगी परेशानी
पंजाब में तीन दिन के लिए रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को खासी परेशानी होने वाली है। क्योंकि बसों के न चलने से यात्रियों को निजी बसों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होंगे। इससे पहले तीन दिन तक कभी भी रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल नहीं की थी। ऐसे में अगर यह हड़ताल तीन दिन तक चलेगी तो इससे विभाग को भी खासा आर्थिक नुकसान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed