{"_id":"677b1848d9100368060bf208","slug":"hemant-soren-gave-installment-of-rs-5000-to-56-lakh-women-under-maiya-samman-yojana-today-know-all-updates-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemant Soren Govt: आज अकाउंट में आएंगे मैया सम्मान योजना के पांच हजार रुपये; 56 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemant Soren Govt: आज अकाउंट में आएंगे मैया सम्मान योजना के पांच हजार रुपये; 56 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित
Mon, 06 Jan 2025 05:10 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:10 AM IST
सार
आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'मैया सम्मान योजना' के तहत राज्य की 56 लाख महिलाओं के खाते में दो माह की किस्त के रूप में 5-5 हजार रुपये भेजेंगे। इस योजना के तहत राज्य सरकार 18 से 50 वर्ष की हर महिला को अब प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
विज्ञापन
मैया सम्मान योजना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को मैया सम्मान योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की किस्त के रूप में पांच-पांच हजार रुपये हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत राज्य सरकार 18 से 50 वर्ष की हर महिला को अब प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
बता दें कि अगस्त 2023 में शुरू हुई इस योजना में अब तक 1,000 रुपये दिए जा रहे थे। अब राशि बढ़ाकर 2,500 कर दिया गया है। इस तरह इस आयु वर्ग की महिला को हर साल 30,000 रुपये मिलेंगे। रविवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है।
सीएम सोरेन ने योजना पर डाला प्रकाश
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस योजना को लेकर कहा कि यह झारखंड के भविष्य के लिए हमारे मूल्यों और दृष्टिकोण का एक आईना है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर, हम एक ज्यादा न्यायसंगत, समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज की नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के नजरिये से भी यह योजना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
एक नजर शोध पर
शोध से पता चलता है कि जब महिलाओं के पास अधिक आर्थिक तंत्र होती है, तो वे संसाधन प्रबंधन में अधिक टिकाऊ विकल्प चुनती हैं। झारखंड के संदर्भ में, जहां महिलाएं पारंपरिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं, वहां बेहतर वन संरक्षण, अधिक टिकाऊ कृषि पद्धतियां और बेहतर प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन हो सकता है। इस योजना से असंगठित क्षेत्र में काम करने की स्थिति और मजदूरी में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है, जहां हमारी कई महिलाएं कार्यरत हैं।
क्या है मैया सम्मान योजना
झारखंड की हेमंत सरकार ने साल 2023 में राज्यभर की महिलाओं के लिए मैया सम्मान योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत झारखंड सरकार की ओर लाभार्थी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाते थे, जिसके बाद झारखंड सरकार ने राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के बाद इस योजना में पैसों में बढ़ोतरी कर दी है और अब इस योजना में 2500 रुपये दिए जाने है। इसके तहत आज सीएम हेमंत सोरेन सरकार दो माह की किस्त के रूप में पांच-पांच हजार रुपये हस्तांतरित करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन