Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sam-pitroda-praises-pm-modi-kind-warm-hardworking-explains-reason-for-his-differences-congress-sonia-gandhi

सैम पित्रोदा ने की पीएम मोदी की तारीफ: कहा- वह बहुत दयालु और मेहनती हैं; बताई प्रधानमंत्री से मतभेद की वजह

Thu, 12 Nov 2026 11:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 11:07 AM IST
सार

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत तौर पर तारीफ की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने मोदी को अच्छा वक्ता, मेहनती, दयालु और गर्मजोशी से मिलने वाला व्यक्ति बताया। पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
sam-pitroda-praises-pm-modi-kind-warm-hardworking-explains-reason-for-his-differences-congress-sonia-gandhi
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा वक्ता, मेहनती, दयालु और गर्मजोशी से मिलने वाला व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री के साथ उनका कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। उनके बीच असहमति केवल विचारधारा और दुनिया को देखने के नजरिये को लेकर है।''
विज्ञापन


पित्रोदा ने आईएएनएस को दिए विशेष इंटरव्यू में यह बात कही। उनसे कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अच्छा वक्ता बताया था। इस पर पित्रोदा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का एक व्यक्ति के तौर पर सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी उनके गुजराती मित्र हैं और वह उनसे मिल चुके हैं। उनकी पत्नी और वह भी प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी पर सैम पित्रोदा ने क्या कहा?
पित्रोदा ने कहा, "वह व्यक्तिगत तौर पर मेरे प्रति बहुत गर्मजोशी से पेश आए हैं। वह बहुत दयालु, स्नेही और ख्याल रखने वाले हैं। वह अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'पीएम मोदी से कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं'
सैम पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उनके मन में कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के तौर पर उनके मन में मोदी के प्रति कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे मोदी से कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है। मेरी ओर से उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। वह मेरे प्रति बहुत गर्मजोशी दिखाते हैं और मैं इसकी सराहना करता हूं।"

सैम पित्रोदा के पीएम मोदी से क्यों है मतभेद?
पित्रोदा ने साफ किया कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी असहमति उनके विचारों और विचारधारा को लेकर है, न कि उनके व्यक्तिगत व्यवहार को लेकर। उन्होंने बताया कि वह गुजरात में कई बार प्रधानमंत्री के घर भी जा चुके हैं। पित्रोदा के मुताबिक, किसी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत संबंध अच्छे हो सकते हैं, लेकिन उसके विचारों से असहमति भी रखी जा सकती है।

उन्होंने कहा, "मुझे दुनिया को लेकर उनके विचारों से समस्या हो सकती है। उनकी विचारधारा से असहमति हो सकती है। लेकिन यह अलग बात है। यह व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि विचार के खिलाफ है। ये दोनों अलग-अलग चीजें हैं।" पित्रोदा ने आगे कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनके साथ बैठकर खाना खा सकते हैं और हंसी-मजाक भी कर सकते हैं। उन्होंने दोहराया कि उन्हें पीएम मोदी से कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं है।


सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को बताया था अच्छा वक्ता
साल 2018 में सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अच्छा वक्ता बताया था। उन्होंने कहा था कि वह इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि पीएम मोदी अच्छा भाषण देते हैं और एक अभिनेता की तरह बोलते हैं। हालांकि, सोनिया गांधी ने साथ ही यह भी कहा था कि देश इस बात से हैरान है कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां गलत बातें कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed