फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case filed against Manoj Jarange for making objectionable remarks against Maharashtra minister Dhananjay Mund

Maharashtra: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पर केस, मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Mon, 06 Jan 2025 01:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:46 AM IST
सार

महाराष्ट्र के परभणी में एक रैली के दौरान, जरांगे ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर एनसीपी मंत्री मुंडे पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि यदि देशमुख के परिवार को कोई नुकसान पहुंचाया गया तो मराठा समुदाय मुंडे को सड़कों पर घूमने नहीं देगा। 

विज्ञापन
Case filed against Manoj Jarange for making objectionable remarks against Maharashtra minister Dhananjay Mund
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ मंत्री धनंजय मुंडे पर अपमानजनक टिप्पणी करने और समाज के दो वर्गों के बीच दरार पैदा करने का आरोप है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरांगे के खिलाफ तुकाराम अघव नाम व्यक्ति ने शिकायत की, जिसके आधार पर परली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 

परभणी में रैली के दौरान जरांगे ने मुंडे पर साधा था निशाना
शनिवार को परभणी में एक रैली के दौरान, जरांगे ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर एनसीपी मंत्री मुंडे पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि यदि देशमुख के परिवार को कोई नुकसान पहुंचाया गया तो मराठा समुदाय मुंडे को सड़कों पर घूमने नहीं देगा। 
विज्ञापन


जरांगे की टिप्पणी से मुंडे के समर्थकों में नाराजगी 
जरांगे की इस टिप्पणी से मंत्री मुंडे के समर्थक नाराज हो गए। उन्होंने जरांगे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। मुंडे के समर्थकों ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के बाहर जरांगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिसंबर को अपहरण के बाद हुई थी देशमुख की हत्या 
बता दें कि बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर 2024 को अपहरण कर लिया गया था। प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। देशमुख ने एक पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली ऊर्जा कंपनी से पैसे वसूलने के प्रयास को विफल करने का प्रयास किया था। 


मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड भी जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। 

एसआईटी कर रही मामले की जांच 
अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है। देशमुख की हत्या ने जाति संघर्ष का रूप ले लिया है, क्योंकि देशमुख मराठा थे, जबकि अधिकांश आरोपी वंजारी हैं, जो बीड क्षेत्र में एक प्रमुख समुदाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed