फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban

सुर्खियां: केरल में भारी बारिश से तबाही; ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात तय; मेलोनी का बुर्के-नकाब पर फैसला

Mon, 21 Sep 2026 04:28 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
आज की अहम खबरें - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
आज सोमवार, 21 सितंबर 2026 की सुबह कुदरत के कहर की एक दिल दहला देने वाली खबर से हुई है, जहां केरल के इडुक्की में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से दो लोगों की जान चली गई और पांच लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। उधर पश्चिम एशिया में हूतियों के खौफनाक मिसाइल हमलों से ऐसी दहशत फैली है कि अमेरिका को अपने कर्मचारियों की आवाजाही पर ब्रेक लगाना पड़ा, वहीं ईरान ने लाल आंखें दिखाते हुए सीधे चेतावनी दे दी है। उधर मॉस्को से व्लादिमीर पुतिन के लिए जश्न की खबर आई है, जहां रूस के संसदीय चुनाव में उनकी यूनाइटेड रूस पार्टी ने 57.54% से ज्यादा बंपर वोट बटोर कर फिर से अपना डंका बजा दिया है। खेलों के महाकुंभ से खुशखबरी है, जहां एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत के निशानेबाज पदक पर सटीक निशाना साधने को तैयार हैं, जबकि तैराकी और वुशु में भी आज पोडियम फिनिश का रोमांच देखने को मिलेगा। डिप्लोमेसी के मैदान में बड़ा धमाका हुआ है, जहां न्यूयॉर्क में डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की सीक्रेट और हाई-प्रोफाइल मुलाकात पक्की हो गई है, जिसे लेकर जेलेंस्की का दावा है कि यह बैठक एक ही झटके में पूरी बाजी पलट देगी। त्योहारों का सीजन आते ही परदेस में कमाने वालों की नींद उड़ गई है, क्योंकि दीपावली और छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। यमन में जंग की चिंगारी फिर सुलग उठी है और हूतियों ने सऊदी का साथ देने वाले देशों को खुली चुनौती देते हुए सीधे अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली है। इटली की फायरब्रांड पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने कड़े तेवर दिखाए हैं और देश के सभी स्कूलों में बुर्का-नकाब पहनने पर बैन लगाने के साथ विदेशी छात्रों की एंट्री पर लगाम कसने का फरमान सुना दिया है। उधर अपने अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर डोनाल्ड ट्रंप ने एआई का नाम बदलने के लिए सोशल मीडिया पर तीन ऑप्शन फेंक कर तगड़ा पोल करा दिया है, जिस पर इंटरनेट जनता टूट पड़ी है। आईआईटी बॉम्बे में छात्र की खुदकुशी के बाद जारी घमासान में अब नया मोड़ आ गया है, जहां फैकल्टी फोरम खुलकर प्रोफेसर दूल्ला के सपोर्ट में आ खड़ा हुआ है और छवि खराब करने का ठीकरा फोड़ दिया है। और अंत में सिल्वर स्क्रीन का पारा चढ़ाने आई है एक बड़ी खबर, जहां 'जेलर 2' की धांसू स्टारकास्ट में विद्या बालन की धमाकेदार एंट्री हुई है और उनके खूंखार, बेबाक तेवरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें...
विज्ञापन

केरल में भारी बारिश का कहर: इडुक्की में भूस्खलन से दो की मौत, पांच लोगों के बहने की सूचना

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
केरल में भारी बारिश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
केरल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने राज्य के हालात का हर घंटे आकलन करने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आयुक्त विग्नेश्वरी आईएएस ने इडुक्की और कोट्टायम के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी में हूती हमलों से बढ़ा तनाव: अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक; ईरान ने क्या चेतावनी दी?

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का हमला। - फोटो : अमर उजाला
यमन के हूती समूह के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी मिशन ने सऊदी अरब में काम कर रहे अपने सरकारी कर्मचारियों को ताइफ और यनबू शहरों की यात्रा के लिए विशेष अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सरकारी काम के साथ-साथ निजी यात्रा पर भी लागू होगा। अमेरिकी मिशन ने कहा कि यह फैसला मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। साथ ही सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

रूस के चुनाव परिणाम: सत्तारूढ़ यूनाइटेड रूस को 57.54% से अधिक वोट मिले, क्या पुतिन की पार्टी को स्पष्ट बहुमत?

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एक्स@@TheBigBossPutin

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं। पुतिन लंबे समय से रूस की सत्ता पर काबिज हैं। इस वर्ष कराए गए चुनाव में भी पार्टी के समर्थकों ने बंपर वोटिंग की है। केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पुतिन की पार्टी- यूनाइटेड रूस को 57 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। अंतिम आंकड़े आने पर वोट प्रतिशत में बदलाव संभव है। खबर लिखे जाने तक मतों की गिनती जारी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

एशियाड में भारत का कार्यक्रम: निशानेबाजी में आ सकते हैं पदक, सुचिका की नजरें फाइनल पर; तैराकी-वुशु में भी आशा

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
एशियाई खेलों में भारत का कार्यक्रम - फोटो : PTI/ANI
एशियाई खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत की है। रविवार को भारतीय महिला निशानेबाजों ने दो रजत पदक दिलाए। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल और एमएमए खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। अब सोमवार को भी भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं। सुचिका फाइनल में पहुंचने उतरेंगी, जबकि पुरुष निशानेबाजों से पदक की आस रहेगी। वहीं, मुक्केबाजी स्पर्धा की शुरुआत होगी और तैराकी में पदक आने की उम्मीद रहेगी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में मुलाकात तय: बोले- बहुत कुछ बदल सकती है यह बैठक; क्या रूस से बनेगी बात?

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
ट्रंप और जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। जेलेंस्की ने इसे बेहद अहम बातचीत बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की और अब न्यूयॉर्क में मुलाकात करने पर सहमति बनी है। जेलेंस्की ने कहा कि यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर आगे बढ़ने की गुंजाइश बनी हुई है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

भारतीय रेल: दीपावली-छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, नवंबर के पहले में सप्ताह किल्लत

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
भारतीय रेल - फोटो - फोटो : 1

दीपावली और छठ पूजा से पहले दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई है। एक से आठ नवंबर के बीच कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ श्रेणियों में नो रूम की स्थिति बन गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के साथ क्लोन ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध: हूतियों ने सऊदी के साथ आने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या-क्या कहा?

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
हूती विद्रोहियों की पाकिस्तान और तुर्किये को सीधी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन में फिर बढ़ रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब का साथ देने वाले देशों को चेतावनी दी है। हूती राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में कहा कि अगर कोई देश यमन के खिलाफ सऊदी अरब के साथ सैन्य कार्रवाई में शामिल होता है तो हूती कई मोर्चों पर युद्ध लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'आज यमन केवल आंतरिक संघर्ष नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध लड़ने में भी सक्षम है।' दावा किया जा रहा है हूतियों ने सीधे-सीधे पाकिस्तान और तुर्किये को चेतावनी दी है। पिछले दिनों सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच मक्का समझौता हुआ था। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

 

इटली में सख्ती की पहल: मेलोनी स्कूलों में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध लगाएंगी; विदेशी छात्रों की संख्या सीमित होगी

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
इटली के स्कूलों में बुर्का बैन करने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बड़ा नीतिगत बदलाव प्रस्तावित किया है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार जल्द ही एक उपाय पेश करेगी। इस उपाय के तहत इतालवी स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। साथ ही, कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित की जाएगी। यह घोषणा प्रवासन और सांस्कृतिक एकीकरण को लेकर उनकी सरकार के सख्त रुख को दर्शाती है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

क्या ट्रंप बदल देंगे एआई का नाम?: तीन विकल्पों पर शुरू किया पोल; जानें लोगों ने किस नाम को ज्यादा पसंद किया

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
ट्रंप के एआई पोल में हजारों लोगों ने किया वोट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के नाम को बदलने की चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक ऑनलाइन पोल शुरू किया और लोगों से एआई के लिए नया नाम चुनने को कहा। ट्रंप ने सुपीरियर इंटेलिजेंस, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस और सुप्रीम इंटेलिजेंस तीन विकल्प दिए हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम सटीक नहीं है और सुनने में भी प्रभावी नहीं लगता। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

आईआईटी बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला: प्रोफेसर दूल्ला के समर्थन में फैकल्टी फोरम, छवि खराब करने के प्रयास का आरोप

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
आईआईटी बॉम्बे विवाद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

आईआईटी बॉम्बे में 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में रविवार को नया घटनाक्रम हुआ। छात्र की मौत के बाद संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर सूर्यानारायण दूल्ला की छवि को खराब किए जाने की कोशिशों पर आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने चिंता जताते हुए उनके समर्थन में बयान जारी किया है। फोरम ने छात्र की मौत पर दुख जताते हुए उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, लेकिन साथ ही कहा कि प्रोफेसर दूल्ला ने अपनी जिम्मेदारी संस्थान की सीनेट द्वारा तय नियमों और शैक्षणिक नीतियों के तहत ही निभाई थी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विद्या बालन: 'जेलर 2' की कास्ट में शामिल हुईं अभिनेत्री, चेहरे पर तेवर और दबंग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

top news 21 september 2026 kerala landslide trump zelensky meet meloni burqa ban
विद्या बालन, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' के मेकर्स धीरे-धीरे उन कलाकारों के किरदारों से पर्दा उठा रहे हैं जो इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे।  इस कड़ी में अब विद्या बालन का नाम भी जुड़ गया है। मेकर्स ने अब विद्या के किरदार का पहला लुक जारी किया है। वह 'कांथा' का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन नए वीडियो में उन्हें एक जबरदस्त अंदाज में पेश किया गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed