Top News: दिल्ली में साल का पहला शीत दिवस; मध्यावधि चुनाव से पहले क्यों घबराए ट्रंप; एनडीएमसी का बजट आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। वहीं पश्चिमी हिमालय की ऊंची चोटियों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में गलन बढ़ा दी है। उत्तर-पश्चिम यूपी और उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद चुभन महसूस की गई। पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें, तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। एक तरफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने न्यूनतम मानकों का पालन न करने के कारण जम्मू और कश्मीर के रियासी स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दी गई अनुमति रद्द कर दी है। एनएमसी का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। एनडीएमसी का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। बजट में केंद्र सरकार के विकसित भारत @ 2047 को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र को आधुनिक, स्वच्छ, टिकाऊ और विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का ऐलान किए जाने की संभावना है। बजट में शिक्षा, सफाई, आधारभूत ढांचा, बिजली, पानी और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर रहेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
मध्यावधि चुनाव से पहले क्यों घबराए ट्रंप
अमेरिका में एक साथ कई कारणों से राजनीतिक गलियारें में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां दुनियाभर में वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रावई को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। उन्होंने 2026 के मध्यावधि चुनावों को लेकर बड़ी चिंता जताते हए कहा कि अगर इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हो जाती है तो उन्हें महाभियोग के जरिए पद से हटाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
बर्फीली हवाओं से चुभ रही ठंड, दिल्ली में साल का पहला शीत दिवस
पश्चिमी हिमालय की ऊंची चोटियों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में गलन बढ़ा दी है। उत्तर-पश्चिम यूपी और उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद चुभन महसूस की गई। पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें, तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर....
एनडीएमसी का बजट आज, नई दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने की रूपरेखा...
एनडीएमसी का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। बजट में केंद्र सरकार के विकसित भारत @ 2047 को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र को आधुनिक, स्वच्छ, टिकाऊ और विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का ऐलान किए जाने की संभावना है। बजट में शिक्षा, सफाई, आधारभूत ढांचा, बिजली, पानी और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर..
भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान
अतिक्रमण हटाने के लिए फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास चला बुलडोजर
तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास का अतिक्रमण एमसीडी ने बुलडोजर चलाकर आज तड़के हटा दिया। इसकी तैयारी निगम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कल ही कर ली थी। अतिक्रमण हटाने के लिए रात को बुलडोजर आ गए थे। सरकारी कर्मियों को अंदेशा था कि कुछ लोग इस काम में अड़चन पैदा करेंगे, लिहाजा तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाया गया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और कुछ लोगों ने पथराव भी किया लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए। पढ़ें पूरी खबर..
रियासी के श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की अनुमति रद्द
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने न्यूनतम मानकों का पालन न करने के कारण जम्मू और कश्मीर के रियासी स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दी गई अनुमति रद्द कर दी है। एनएमसी का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर..
मादुरो की गिरफ्तारी के समय वेनेजुएला के 24 सुरक्षा अधिकारी मारे गए
उत्तर प्रदेश में इन कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी
शीतलहर के चलते गौतमबुद्ध नगर जनपद के सभी आठवीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि ठंड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जनपद के सभी आठवीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। यदि किसी भी स्कूल की ओर से नियमों की अवहेलना की गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर..
पीएसएल में शामिल मुस्तफिजुर रहमान
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स का दुबई में रीयूनियन, गौरव खन्ना-अशनूर कौर संग आवेज दरबार दिखे साथ
बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था। इसमें गौरव खन्ना विजेता बने और फरहाना भट्ट पहली रनर-अप रहीं। फिनाले के कुछ हफ्तों बाद, 2025 के आखिरी महीनों में शो के कई कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में आए। वहीं, आज 'बिग बॉस 19' के कई कंटेस्टेंट दुबई में एक समारोह के लिए मिले हैं। इन कंटेस्टेंट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..