{"_id":"6a9f871648983db28e0323e8","slug":"indian-newspaper-society-87th-meeting-karan-rajendra-darda-ins-president-tanmay-maheshwari-deputy-president-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी 87वीं बैठक: करण राजेंद्र दर्डा आईएनएस अध्यक्ष बने, तन्मय माहेश्वरी डिप्टी प्रेसिडेंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी 87वीं बैठक: करण राजेंद्र दर्डा आईएनएस अध्यक्ष बने, तन्मय माहेश्वरी डिप्टी प्रेसिडेंट
Tue, 08 Sep 2026 09:31 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:31 AM IST
सार
इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) के 2026-27 चुनाव में लोकमत मीडिया समूह के करण राजेंद्र दर्डा प्रेसिडेंट और अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी डिप्टी प्रेसिडेंट चुने गए। वनिता के हर्षा मैथ्यू वाइस प्रेसिडेंट और गृहशोभिका के अनंत नाथ मानद कोषाध्यक्ष बने। करीब तीन दशकों बाद आईएनएस की अध्यक्षता लोकमत समूह के पास लौटी है।
विज्ञापन
आईएनएस की 87वीं आम बैठक में प्रेसिडेंट बने करण राजेंद्र दर्डा, उपाध्यक्ष पद तन्मय माहेश्वरी को
- फोटो : एक्स@rajendrada - अमर उजाला आर्काइव
विस्तार
समाचार पत्र और पत्रिकाओं की शीर्ष संस्था इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) के 2026-27 के चुनाव में लोकमत मीडिया समूह के करण राजेंद्र दर्डा को प्रेसिडेंट और अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी को डिप्टी प्रेसिडेंट चुना गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई आईएनएस की 87वीं वार्षिक आम बैठक में उनके चुनाव की घोषणा की गई।
मैरी पॉल सोसाइटी की महासचिव पद पर बरकरार
नवगठित आईएनएस की कार्यकारी समिति में 41 सदस्य शामिल हैं। वनिता के हर्षा मैथ्यू को वाइस प्रेसिडेंट और गृहशोभिका के अनंत नाथ को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया है। मैरी पॉल सोसाइटी की महासचिव के पद पर बनी रहेंगी। दर्डा सन्मार्ग के विवेक गुप्ता का स्थान लेंगे।
तीन दशकों के बाद लोकमत समूह के पास अध्यक्षता
करण दर्डा के चयन के साथ लगभग तीन दशकों बाद आईएनएस का प्रेसिडेंट पद पुनः लोकमत समूह के पास लौटा है। इससे पहले 1997-98 में लोकमत के चेयरमैन विजय दर्डा इस पद पर रहे थे। आईएनएस देश में समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशकों का शीर्ष निकाय है।