{"_id":"695d46804e0f6445ef01cbe3","slug":"us-president-donald-trump-says-pm-modi-is-unhappy-with-me-over-tariff-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं...
Tue, 06 Jan 2026 10:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:59 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत-अमेरिकी संबंधों पर बड़ा बयान दिया और कहा कि पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप का बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि उनके पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं और इसकी वजह टैरिफ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आए और बोले कि क्या मैं आपसे मिल सकता हूं, तो मैंने उनसे मुलाकात की। मेरे पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन वे मुझसे खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें तेल की वजह से बहुत ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है। हालांकि अब वे रूस से तेल खरीद में कमी ला रहे हैं।'
ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर दबाव बढ़ाया
ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब वह रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर फिर से दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली अगर इस मुद्दे पर सहयोग नहीं करती है तो वॉशिंगटन भारत पर और टैरिफ बढ़ा सकता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे नेक इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। वे व्यापार करते हैं तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।'
ये भी पढ़ें- China: कश्मीर राग अलापने पर PAK को चीन की दो टूक, कहा- आपस में सुलझाएं मामला; सिंधु जल संधि का जिक्र नहीं
विज्ञापन
टैरिफ से अमेरिका को हुई 600 अरब डॉलर की कमाई
ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों पर लगाए गए आयात शुल्क से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो रही है, जिससे देश आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। ट्रंप ने मीडिया पर इस उपलब्धि को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उसकी स्थिति पहले से बेहतर और ज्यादा सम्मानजनक हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन