फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala

Top News: लाल किले में UNESCO की सांस्कृतिक विरासत समिति का 20वां सत्र; दिल्ली-NCR में जहरीली हवा; सुर्खियां

Sat, 29 Nov 2025 06:08 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली- एनसीआर और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाके में छाया भीषण वायु प्रदूषण अब सिर्फ धुंध या धुएं का मामला नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायुमंडल में तेजी से चल रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं का परिणाम है, जो हवा को सामान्य प्रदूषण से कहीं अधिक जानलेवा बना रही हैं। दिल्ली कार धमाके से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार फरीदाबाद की अल फलाह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जवाद अहमद सिद्दीकी ने जाली दस्तावेज बनाकर कई साल पहले मर चुके हिंदुओं की जमीन हड़प ली थी। यह दावा किया है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने। वहीं एतिहासिक लाल किले की प्राचीन दीवारें इस वर्ष दिसंबर में एक अलग ही स्वर सुनेंगी। विश्व संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक यहां होगी। भारत सरकार पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र की मेजबानी कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा रासायनिक प्रतिक्रियाओं का परिणाम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
Delhi AQI Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण गंभीर, अब? | Bad Air Quality | High Pollution - फोटो : self

दिल्ली- एनसीआर और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाके में छाया भीषण वायु प्रदूषण अब सिर्फ धुंध या धुएं का मामला नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायुमंडल में तेजी से चल रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं का परिणाम है, जो हवा को सामान्य प्रदूषण से कहीं अधिक जानलेवा बना रही हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

अल फलाह के चांसलर ने जाली दस्तावेज से हड़पी थी मृतक हिंदुओं की जमीन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कार धमाके से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार फरीदाबाद की अल फलाह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जवाद अहमद सिद्दीकी ने जाली दस्तावेज बनाकर कई साल पहले मर चुके हिंदुओं की जमीन हड़प ली थी। यह दावा किया है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

लाल किले में होगा यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत समिति का 20वां सत्र

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
लाल किला - फोटो : Adobe Stock

एतिहासिक लाल किले की प्राचीन दीवारें इस वर्ष दिसंबर में एक अलग ही स्वर सुनेंगी। विश्व संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक यहां होगी। भारत सरकार पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र की मेजबानी कर रही है। यह महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन आठ से 13 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसमें दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत में करीब 250 विमानों के सॉफ्टवेयर बदलने होंगे

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
एयरबस के विमानों में गंभीर समस्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत में लगभग 200-250 विमानों में गंभीर परेशानी होने की आशंका है। एयरबस कंपनी के इन विमानों में सॉफ्टवेयर बदलने होंगे। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि तीव्र सौर विकिरण (Solar Radiation) के कारण महत्वपूर्ण डाटा प्रभावित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर..

महंगाई का 'चक्रवात': केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 40 रुपये किलो बेचना शुरू किया टमाटर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
बिक्री के लिए रखे टमाटर।

दिल्ली और एनसीआर में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सस्ते टमाटर बेचने की शुरुआत कर दी है। मदर डेयरी में भी बृहस्पतिवार को टमाटर 75 रुपये किलो बिका।  पढ़ें पूरी खबर....

India Gate Demonstration: पुलिस से हाथापाई में गिरफ्तार 9 प्रदर्शनकारियों को जमानत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
पटियाला हाउस कोर्ट - फोटो : भूपिंदर सिंह

पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिसकर्मियों से हाथापाई के मामले में गिरफ्तार किए गए नौ प्रदर्शनकारियों को जमानत दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल 17 प्रदर्शनकारियों में से नौ की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। मजिस्ट्रेट ने 20,000 रुपये के मुचलके पर नौ प्रदर्शनकारियों को जमानत दी। पढ़ें पूरी खबर..

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की श्रेणी 'बी' के लिए फिर चुना गया भारत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
आईएमओ - फोटो : एक्स/अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन
लंदन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद के लिए भारत को फिर से श्रेणी बी में चुना गया है। इस श्रेणी में दस ऐसे देश शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सर्वाधिक रुचि है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

अदालत में सत्यकी सावरकर का वीडियो दिखाने की इजाजत नहीं

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI

राहुल गांधी के 2023 के कथित मानहानि वाले भाषण को लेकर दायर मामले में पुणे की एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने वीडी सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर की ये मांग खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने अदालत से राहुल गांधी के भाषण वाला यूट्यूब वीडियो चलाने का अनुरोध किया था। 14 नवंबर को जब अदालत में सत्यकी सावरकर का मुख्य बयान दर्ज किया जा रहा था, तब उनके द्वारा दी गई सीडी चलाई गई, लेकिन उसमें कोई डेटा नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल में चुनाव से पहले हलचल: बीएलओ की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग सख्त

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
चुनाव आयोग - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट तेज है। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी चरम पर है। चुनावी आयोग भी जोरोसोरो से अपनी तैयारी में लगा हुआ है। इसी बीच राज्य में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) और चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) ने चिंता जताई है। आयोग को शिकायतें मिली हैं कि राज्य में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम कर रहे कई बीएलओ को अज्ञात लोगों द्वारा धमकाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

शादी टलने के बाद मंधाना और पलाश के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिखा एक जैसा इमोजी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल - फोटो : palash_muchhal@instagram
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब इन दोनों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक जैसा निशान दिखा है। दरअसल, मंधाना और पलाश ने अपने इंस्टाग्राम के बायो पर 'नजर' का इमोजी पोस्ट किया है जिसे बुरी नजर से बचाने वाला प्रतीक माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर..

काले सागर में दो टैंकरों पर हमले के बाद लगी आग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th November 2025 Updates on amar ujala
काले सागर से गुजर रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया के झंडे वाले जहाज में लगी आग (सांकेतिक) - फोटो : ANI

छह देशों बुल्गारिया, जॉर्जिया, रोमानिया, रूस, तुर्किये और यूक्रेन से घिरे काले सागर में दो अलग-अलग टैंकरों कैरोस और विराट पर हमला होने और आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए तुर्किये अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाजों के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। ये जहाज रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए चलाए जाने वाले ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed