फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two tankers catch fire in Black Sea after being struck Turkish authorities report News In Hindi

Black Sea Tanker Fire: काले सागर में दो टैंकरों पर हमले के बाद लगी आग, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित; जांच के आदेश

Sat, 29 Nov 2025 02:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 02:31 AM IST
सार

काला सागर में दो टैंकर कैरोस और विराट पर हमला और आग लगने की घटनाएं हुईं।तुर्किये अधिकारियों ने बताया कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। ये जहाज रूस पर लगे प्रतिबंधों से बचने वाले ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा हैं। कैरोस तट से 45 किमी दूर, विराट 35 नॉटिकल माइल दूर प्रभावित हुआ। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन
Two tankers catch fire in Black Sea after being struck Turkish authorities report News In Hindi
काले सागर से गुजर रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया के झंडे वाले जहाज में लगी आग (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

छह देशों बुल्गारिया, जॉर्जिया, रोमानिया, रूस, तुर्किये और यूक्रेन से घिरे काले सागर में दो अलग-अलग टैंकरों कैरोस और विराट पर हमला होने और आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए तुर्किये अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाजों के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। ये जहाज रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए चलाए जाने वाले ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा हैं। तुर्किये ने कैरोस की आग लगने वाली जगह की दूर से ली गई तस्वीरें भी जारी की हैं। फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच जारी है।

विज्ञापन


बात अगर पहले टैंकर 'कैरोस' की करें तो गाम्बिया झंडे वाला ये टैंकर तुर्किये के कोकाली प्रांत से करीब 45 किमी दूर समुद्र में आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने आग का कारण बाहरी हमला बताया, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी। यह टैंकर खाली था और रूस के नोवोरोसिस्क पोर्ट की ओर जा रहा था। हालांकि घटना के बाद सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- इसरो-नासा मिशन की सफलता: 100 दिन में निसार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि; हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर की जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


'विराट' टैंकर का कैसा है हाल
अब बात अगर दूसरे टैंकर विराट की करें तो कैरोस टैंकर में आग लगने के कुछ ही समय बाद विराट नाम का दूसरा टैंकर भी काला सागर में तुर्की तट से लगभग 35 नॉटिकल माइल दूर हमले की चपेट में आया। इंजन रूम में भारी धुआं देखा गया, लेकिन सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए।


दोनों जहाज ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा
बता दें कि ओपनसैंक्शन्स डेटाबेस के अनुसार दोनों टैंकर ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा हैं। यानी वे जहाज जिनका इस्तेमाल रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए किया जाता है। विराट पर इस साल जनवरी में पहले अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए, फिर यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, कनाडा और स्विट्जरलैंड ने भी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:- Ukraine: यूक्रेन शांति वार्ता टीम के प्रमुख का इस्तीफा, भ्रष्टाचार मामले में जेलेंस्की के भरोसेमंद की विदाई

दूसरी ओर कैरोस पर जुलाई में यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाए, जिसके बाद ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड ने भी इसे सूची में शामिल किया। ऐसे में ओपन सैक्शन्स का कहना है कि यह शैडो फ्लीट रूस को प्रतिबंधों से बचाकर अरबों डॉलर कमाने का रास्ता देती है और साथ ही पर्यावरण के लिए भी बड़ा खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed