{"_id":"692a20e4d0e3c47e3706e9b4","slug":"the-central-government-has-started-selling-tomatoes-at-rs-40-per-kg-in-delhi-ncr-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का 'चक्रवात': केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 40 रुपये किलो बेचना शुरू किया टमाटर, प्याज भी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का 'चक्रवात': केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 40 रुपये किलो बेचना शुरू किया टमाटर, प्याज भी उपलब्ध
Sat, 29 Nov 2025 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:53 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में टमाटर और प्याज मोबाइल वैन व स्टॉलों के जरिये कृषि भवन, खारी बावली, साकेत, मालवीय नगर, रोहिणी, द्वारका और नोएडा सहित कई स्थानों पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली और एनसीआर में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सस्ते टमाटर बेचने की शुरुआत कर दी है। मदर डेयरी में भी बृहस्पतिवार को टमाटर 75 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से टमाटर को 40 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया है। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर और प्याज मोबाइल वैन व स्टॉलों के जरिये कृषि भवन, खारी बावली, साकेत, मालवीय नगर, रोहिणी, द्वारका और नोएडा सहित कई स्थानों पर बेचे जा रहे हैं। एनसीसीएफ ने कहा है कि बाजार भाव सामान्य होने तक यह पहल जारी रहेगी।
विज्ञापन
देशभर में 550 मूल्य निगरानी केंद्र 38 आवश्यक वस्तुओं की कीमत पर नजर रखते हैं, जहां भी कीमतें असामान्य रूप से बढ़ती हैं, वहां तुरंत हस्तक्षेप किया जाता है। इस बार चक्रवात ‘मोंथा’ से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में फसल को हुआ नुकसान है। दोनों राज्यों से दिल्ली-एनसीआर को बड़ी मात्रा में टमाटर की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन