फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Smriti Mandhana and music composer Palash Muchhal have shared the same symbol on social media

Smriti-Palash: शादी टलने के बाद मंधाना और पलाश के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिखा एक जैसा इमोजी, किस ओर है इशारा?

Fri, 28 Nov 2025 11:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 11:17 PM IST
सार

स्मृति और पलाश की हाई-प्रोफाइल शादी में उस वक्त खलल पैदा हो गया जब महिला बल्लेबाज के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
Cricketer Smriti Mandhana and music composer Palash Muchhal have shared the same symbol on social media
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल - फोटो : palash_muchhal@instagram

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब इन दोनों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक जैसा निशान दिखा है। दरअसल, मंधाना और पलाश ने अपने इंस्टाग्राम के बायो पर 'नजर' का इमोजी पोस्ट किया है जिसे बुरी नजर से बचाने वाला प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन


अचानक टली थी शादी
मंधाना और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन विवाद के दिन अचानक से शादी टल गई। दोनों महाराष्ट्र के सांगली में परिणय सूत्र में बंधने वाले थे, लेकिन इससे पहले महिला बल्लेबाज के पिता की तबीयत खराब हो गई और शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पलाश और स्मृति के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, लेकिन अब तक दोनों की तरफ से इस मामले पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। 
विज्ञापन


शादी टलने के बाद अटकलों का बाजार हुआ गर्म
स्मृति और पलाश की हाई-प्रोफाइल शादी में उस वक्त खलल पैदा हो गया जब महिला बल्लेबाज के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने रविवार को जानकारी दी थी कि शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। इसके बाद खबर आई कि स्मृति के मंगेतर पलाश की भी तबीयत खराब हुई और वह भी अस्पताल में भर्ती हैं। इन सबके बीच स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो हटाकर सभी को हैरत में डाल दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर पलाश मुछाल की एक महिला के साथ प्राइवेट चैट के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हुए जिसे यूजर्स शादी टूटने की असली वजह मान रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन






इन सब चीजों के बीच मंधाना और पलाश के इंस्टाग्राम बायो पर नजर का इमोजी पोस्ट किया जिससे एक बार फिर सभी की नजरें इन दोनों पर आ गई हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बायो में इस निशान का इन दोनों की शादी के टल जाने से जुड़ा कोई संकेत या नहीं? हालांकि, इसे देखने के बाद यूजर्स को लग रहा है कि दोनों ने इसका इस्तेमाल नजर से बचने के लिए किया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed