फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India re-elected to IMO Council for 2026-27 with highest vote tally

IMO: अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की श्रेणी 'बी' के लिए फिर चुना गया भारत, हासिल किए 169 में से 154 वोट

Fri, 28 Nov 2025 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Nov 2025 11:15 PM IST
सार

IMO: भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद की श्रेणी 'बी' के लिए फिर से चुना गया है। इस श्रेणी में भारत ने सबसे अधिक 154 में से 169 मत हासिल किए। परिषद का कार्यकाल 2026-27 के लिए होगा।

विज्ञापन
India re-elected to IMO Council for 2026-27 with highest vote tally
आईएमओ - फोटो : एक्स/अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन

विस्तार

लंदन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद के लिए भारत को फिर से श्रेणी बी में चुना गया है। इस श्रेणी में दस ऐसे देश शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सर्वाधिक रुचि है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

 
बयान में आगे कहा गया कि भारत ने इस श्रेणी में सर्वाधिक मत हासिल किए। चुनाव में कुल 169 वैध मतों में से 154 मत भारत के पक्ष में थे। आईएमओ असेंबली के 34वें सत्र के दौरान परिषद के चुनाव शुक्रवार को गोपनीय मतदान के जरिये आयोजित किए गए। परिषद का कार्यकाल 2026-27 की दो वर्ष की अवधि के लिए होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन शांति वार्ता टीम के प्रमुख का इस्तीफा, भ्रष्टाचार छापे के बाद जेलेंस्की के भरोसेमंद की विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसमें कहा गया, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन में व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल किया, ताकि वह वैश्विक समुद्री क्षेत्र में अपनी सेवा जारी रख सके। आईएमओ परिषद तीन श्रेणियों से बनी है, जिसमें 176 आईएमओ सदस्य देशों में से 40 निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। परिषद असेंबली के सत्रों के बीच कार्य करती है।

आईएमओ की 34वीं असेंबली के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और आईएमओ के अधिकारियों के साथ आपसी रुचि के क्षेत्रों पर बैठकें कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed