Top News: करूर भगदड़ में 39 लोगों की मौत; एशिया कप फाइनल में भारत-PAK की भिड़ंत और लौटता मानसून मचा रहा तबाही
तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जा रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना की जांच के लिए आयोग गठन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहतकोष से 10-10 लाख रुपये और इलाज करा रहे घायलों को सहायता के तौर पर एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत से लौटते मानसून के कारण हो रही भारी बारिश से तबाही मची हुई है। गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक तक भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में एक हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। कर्नाटक में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जा रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना की जांच के लिए आयोग गठन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहतकोष से 10-10 लाख रुपये और इलाज करा रहे घायलों को सहायता के तौर पर एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...
एशिया कप फाइलन में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
एशिया कप का रोमांच चरम पर है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं और पाकिस्तान को मात देना चाहेगी। इस मैच में सभी की नजरें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
लौटता मानसून मचा रहा तबाही: गुजरात-महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत से लौटते मानसून के कारण हो रही भारी बारिश से तबाही मची हुई है। गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक तक भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में एक हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। कर्नाटक में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Karur Stampede: सीएम स्टालिन बोले- जांच आयोग के जरिये सामने आएगी सच्चाई, सख्त कार्रवाई करेंगे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर भगदड़ को लेकर कहा कि घटना की सच्चाई जांच आयोग के जरिये सामने आएगी। सच्चाई सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी मैं राजनीतिक मकसद से कुछ नहीं कहना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi: पकड़ा गया वसंत कुंज में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ और शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद
वसंत कुंज में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे पुलिस दिल्ली लेकर आ रही है। आरोपी बाबा की लोकेशन शुरू से आगरा में ही आ रही थी। पता चला है कि आरोपी इस समय आगरा के ताजगंज होटल में छुप कर रह रहा था। बताते हैं कि पुलिस आरोपी स्वामी को करीबन पौन घंटे में लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
UNGA: 'पाकिस्तान बना वैश्विक आतंकवाद का अड्डा’; ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर जयशंकर ने खोली पोल
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आम बहस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया और उसे वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताया। यूएनजीए में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने संबोधन की शुरूआत 'भारत की जनता की ओर से नमस्कार' कहकर की। आगे उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना किया है, क्योंकि उसका एक पड़ोसी देश आतंकवाद का गढ़ है। इस दौरान बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि दशकों से दुनिया में हुए बड़े आतंकवादी हमलों की जड़ें उसी एक देश से जुड़ी रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लावरोव बोले- खतरे में नहीं रूस-भारत की आर्थिक साझेदारी
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक साझेदारी खतरे में नहीं है। भारतीय प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने साफ कर दिया है कि भारत अपने साझेदार खुद चुनता है। लावरोव भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की ओर से संभावित द्वितीयक प्रतिबंध लगाने के सवाल का जवाब दे रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
H1B Visa: दुनियाभर के पेशेवरों को कनाडा बुलाने की तैयारी में पीएम कार्नी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से एच-1बी वीजा की फीस 1 लाख डॉलर करने के चलते कई स्किल्ड वर्कर्स (कुशल श्रमिक) का वहां जाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कनाडा इस हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने शनिवार को लंदन में पत्रकारों से कहा कि वह अमेरिका में काम करने वाले टेक्नोलॉजी सेक्टर के उन लोगों को कनाडा बुलाना चाहते हैं, जो अब वीजा फीस बढ़ने से मुश्किल में पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार अपनी आव्रजन नीति की समीक्षा कर रही है और ऐसे कुशल लोगों को अपने यहां बुलाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, उनकी सरकार जल्द ही एक बढ़िया स्कीम लाएगी, जिससे कुशल पेशेवर को कनाडा में आने की सुविधा होगी। पढ़ें पूरी खबर...
रैली में भगदड़ के बाद अभिनेता विजय का पहला बयान, हादसे के बाद कमल हासन-रजनीकांत भी व्यथित
शनिवार को विजय थलपति की पॉलिटिकल रैली में भगदड़ मची और कई लोगों की जान चली गई। इस बात से विजय काफी दुखी हैं, उन्होंने घटना के बाद एक ट्वीट किया है। साथ ही रजनीकांत और कमल हासन ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है। पढ़ें पूरी खबर...
'24 पाकिस्तानियों से भरे एलपीजी टैंकर पर इस्राइली ड्रोन ने किया था हमला', गृह मंत्री नकवी का बयान
पाकिस्तान के गृह मंत्री ने शनिवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक इस्राइली ड्रोन ने एक एलपीजी टैंकर पर हमला किया था। इसमें 24 पाकिस्तानी समेत 27 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस टैंकर को हूतियों ने बंधक बना लिया था। टैंकर और उसके चालक दल को बाद में रिहा कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...