फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today: Bay of Bengal Waves Rise, IMD Issued Red Alert for Heavy Rain in many states

लौटता मानसून मचा रहा तबाही: गुजरात-महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट; हैदराबाद में भी हाल बेहाल

Sun, 28 Sep 2025 06:06 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/तेलंगाना/भुवनेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/तेलंगाना/भुवनेश्वर Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 28 Sep 2025 06:06 AM IST
सार

Weather Update Today : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 सितंबर तक गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today: Bay of Bengal Waves Rise, IMD Issued Red Alert for Heavy Rain in many states
देश के कई राज्यों में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम भारत से लौटते मानसून के कारण हो रही भारी बारिश से तबाही मची हुई है। गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक तक भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में एक हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। कर्नाटक में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं।  

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 सितंबर तक गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के मिजाज में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के पश्चिम दिशा की तरफ से बढ़ने के कारण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना में मुसी नदी उफान पर
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के बाद मुसी नदी में बाढ़ आ गई है। हिमायतसागर और उस्मानसागर जलाशयों के दरवाजे खोलने के बाद नदी उफान पर आ गई, जिससे चादरघाट पुल के पास सड़कें जलमग्न हो गईं और कई घरों में पानी घुस गया। निचले इलाकों से लगभग 1,500 लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है। महात्मा गांधी बस स्टेशन में पानी भर जाने के कारण बस सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं और यात्रियों को बाहर निकाला गया। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बिजली चमकने, आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई है। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भारी बारिश और मौसम विभाग की ऑरेंज अलर्ट चेतावनी के चलते शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

विज्ञापन

राजस्थान में वज्रपात का अलर्ट
राजस्थान से मानसून विदा हो गया है। लेकिन सक्रिय तंत्र के कारण बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए राजस्थान के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें बांसवाड़ा, कोटा, करौली, उदयपुर और अलवर जिला शामिल है। अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। जिसमें मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें 28 सितंबर को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर में येलो अलर्ट है।
 

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना
आईएमडी ने झारखंड में 2 अक्तूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। कोल्हान क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची, गुमला, बोकारो, रामगढ़ और धनबाद में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में बैराज में अचानक पानी बढ़ने से चार मजदूर फंस गए। आठ घंटे बाद उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed