{"_id":"68d825d5acf4dd90d80ad08a","slug":"pakistani-home-minister-mohsin-naqvi-says-lpg-tanker-carrying-24-pakistanis-attacked-by-israeli-drone-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: '24 पाकिस्तानियों से भरे एलपीजी टैंकर पर इस्राइली ड्रोन ने किया था हमला', गृह मंत्री नकवी का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: '24 पाकिस्तानियों से भरे एलपीजी टैंकर पर इस्राइली ड्रोन ने किया था हमला', गृह मंत्री नकवी का बयान
Sat, 27 Sep 2025 11:28 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:28 PM IST
सार
पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि यमन के रास इस्सा बंदरगाह पर 17 सितंबर को एक एलपीजी टैंकर पर इस्राइली ड्रोन ने हमला किया था। टैंकर में 24 पाकिस्तानी समेत 27 लोग सवार थे। धमाके के बाद हूतियों ने टैंकर को बंधक बना लिया। अब सभी को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी, गृह मंत्री, पाकिस्तान
- फोटो : @MohsinnaqviC42
विस्तार
पाकिस्तान के गृह मंत्री ने शनिवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक इस्राइली ड्रोन ने एक एलपीजी टैंकर पर हमला किया था। इसमें 24 पाकिस्तानी समेत 27 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस टैंकर को हूतियों ने बंधक बना लिया था। टैंकर और उसके चालक दल को बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
मंत्री मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, 17 सितंबर को यमन के रास इस्सा बंदरगाह पर खड़े टैंकर को निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें: Afghanistan: अफगानिस्तान में सैन्य ठिकाने बनाने की योजना का विरोध, PAK-चीन समेत इन देशों ने जारी किया बयान
विज्ञापन
आग बुझाने में कामयाब रहा चालक दल
हमले के बाद एक एलपीजी टैंक में विस्फोट हो गया, लेकिन चालक दल आग बुझाने में कामयाब रहा। बाद में हूती नौकाओं ने जहाज को रोक लिया और चालक दल के सदस्यों को जहाज पर ही बंधक बना लिया। नकवी ने आगे बताया कि टैंकर और उसके चालक दल को अब हूतियों ने रिहा कर दिया है और वे यमनी जलक्षेत्र से बाहर हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: UNGA LIVE: थोड़ी देर में जयशंकर का संबोधन; रूस के खिलाफ आक्रामकता पर लावरोव के तेवर सख्त; जानिए किसने क्या कहा
चालक दल में दो श्रीलंकाई और एक नेपाली भी शामिल थे
नकवी के अनुसार, चालक दल में दो श्रीलंकाई और एक नेपाली नागरिक भी शामिल थे, जबकि जहाज का कप्तान पाकिस्तानी था। गाजा संघर्ष के दौरान इस्राइल ने हूतियों पर बार-बार हमला किया है, क्योंकि ईरान समर्थित विद्रोही फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्राइल पर मिसाइलें और ड्रोन दागते हैं।