फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala

Top News: आज PM का बिहार-बंगाल दौरा; आवारा कुत्तों के केस की सुप्रीम सुनवाई; लंदन में लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन

Fri, 22 Aug 2025 06:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 06:13 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल की यात्रा भी करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 4.15 बजे कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी करेंगे। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से हटाकर शेल्टर होम में भेजने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजरिया की विशेष तीन-न्यायाधीशों वाली पीठ ने 14 अगस्त को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इसके अलावा, प्रमुख एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का बृहस्पतिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) लंदन में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह 94 साल के थे। हाल ही में बीमार पड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम सांस ली। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

PM Modi Bengal Visit: बिहार के बाद बंगाल को भी सौगात देंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल की यात्रा भी करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 4.15 बजे कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी करेंगे। इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वह सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 7.2 किलोमीटर लंबे छह-लेन एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

आवारा कुत्तों के केस की सुप्रीम सुनवाई आज
दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से हटाकर शेल्टर होम में भेजने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजरिया की विशेष तीन-न्यायाधीशों वाली पीठ ने 14 अगस्त को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल - फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn

 एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन
प्रमुख एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का बृहस्पतिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) लंदन में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह 94 साल के थे। हाल ही में बीमार पड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

Chinnaswamy Stampede: बंगलूरू भगदड़ पर आज विधानसभा में जवाब देंगे सीएम सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शुक्रवार सुबह यानी आज कर्नाटक विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना पर जवाब देंगे। यह भगदड़ चार जून को हुई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। मामले में बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद समेत कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan: प्रतापगढ़ में हिंसक झड़प के बाद पुलिस पर हमला; 9 गिरफ्तार
राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी इलाके के दिवाला गांव में दो समूहों के बीच झगड़े और घर में आग लगने की घटना के बाद पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लाठियों से पीटा और मिर्च पाउडर उनके आंखों में फेंकाना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
सयानाचट्टी में हुआ जलमग्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तरकाशी में फिर आपदा: धराली के बाद अब सयानाचट्टी में बिगड़े हालात, पूरा क्षेत्र पानी में डूबा
उत्तरकाशी में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। पहले धराली और अब स्यानाचट्टी। यहां कुपड़ा खड्ड में मलबा और बड़े पत्थर आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर फिर से बढ़ गया। स्यानाचट्टी में घरों और होटलों में पानी घुस गया, जिससे दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
स्पेशियलिटी स्टील्स यूके पर अब सरकार का नियंत्रण (फाइल) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

Britain: स्पेशियलिटी स्टील्स UK पर अब सरकारी नियंत्रण
भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी संजीव गुप्ता की कंपनी स्पेशियलिटी स्टील्स यूके (SSUK) को अब इस देश की सरकार नियंत्रित करेगी। देश की तीसरी सबसे बड़ी स्टीलवर्क्स कंपनी- SSUK को बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को अनिवार्य परिसमापन के लिए मजबूर किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
गाजा संघर्ष (File Photo) - फोटो : पीटीआई

Gaza Crisis: गाजा सिटी पर कब्जे के लिए इस्राइली सैन्य अभियान को मंजूरी देंगे नेतन्याहू
इस्राइल और हमास के बीच 22 महीनों से चल रहे संघर्ष में गाजा की स्थिति दिन-प्रतिदिन और भयावह होती जा रही है। ऐसे में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही गाजा शहर पर कब्जा करने की अंतिम मंजूरी देंगे। साथ ही, हमास के साथ बातचीत फिर से शुरू की जाएगी, जिसका मकसद युद्ध खत्म करना और बंधकों को वापस लाना होगा। सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद, नेतन्याहू की मंजूरी मिलने के कुछ दिनों में गाज़ा में बड़ा सैन्य अभियान शुरू हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
शू फेइहोंग (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Tariff War: 'चुप्पी धमकाने वालों को ताकत देती है', टैरिफ मामले में US पर बरसा चीन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे के एक दिन बाद चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ (शुल्क) का विरोध किया और भारत-चीन सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। राजदूत शू ने कहा, अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया है और इससे ज्यादा की भी धमकी दी है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चुप्पी केवल धौंस जमाने वाले को और ताकत देती है। चीन मजबूत से भारत के साथ खड़ा रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI

Areca Nut WHO Report Row: सरकार बोली- कैंसर के खतरे का पता लगाएं विशेषज्ञ
कर्नाटक में उगाई जाने वाली सुपारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। इस रिपोर्ट में सुपारी को कैंसरकारी (कार्सिनोजेनिक) बताया गया है, जिससे किसानों और कारोबारियों के बीच चिंता बढ़ गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने वैज्ञानिकों को निर्देश दिया है कि वे इस पर अध्ययन करें और जल्द से जल्द यह स्पष्ट करें कि सुपारी वास्तव में कैंसरकारी है या नहीं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कृषि भवन में सुपारी विकास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी, प्रह्लाद जोशी, राज्य मंत्री और सुपारी उत्पादक क्षेत्रों के सांसद शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI

 टीएमसी विधायक को मिली अग्रिम जमानत, 2021 के चुनाव के बाद BJP कार्यकर्ता की हत्या का मामला
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक परेश पॉल और दो अन्य पार्टी नेताओं को भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अग्रिम जमानत दी। यह मामला 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा से जुड़ा है और सीबीआई इसकी जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
अभिषेक-गिल-सैमसन - फोटो : ANI

Asia Cup 2025: संजू सैमसन होंगे एशिया कप की प्लेइंग 11 का हिस्सा? रहाणे ने दिया जवाब
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी से संजू सैमसन के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। दरअसल, नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

US: 'यूक्रेन सिर्फ बचाव नहीं, अब वार करे', शांति के प्रयासों के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की बदली राय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन को अब सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि रूस पर हमला करने का मौका भी मिलना चाहिए। पहले वो शांति की बात करते थे, लेकिन अब उनका रवैया थोड़ा बदल गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कोई देश हमलावर (जैसे रूस) पर हमला नहीं कर सकता, तो वो जंग नहीं जीत सकता। यह वैसा ही है, जैसे कोई खेल की टीम जो सिर्फ बचाव करती है, लेकिन खेल में आगे नहीं बढ़ सकती – वह कभी नहीं जीत सकती। बाइडन ने यूक्रेन को सिर्फ बचाव करने दिया, जवाब देने नहीं दिया। और देखो क्या हुआ? अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी नहीं होता। अब आगे बहुत कुछ होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2025 Updates on amar ujala
चिरंजीवी अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

Chiranjeevi Birthday: कैसे पड़ा 'मेगा स्टार' का नाम चिरंजीवी? दिलचस्प है कहानी
चिरंजीवी का नाम 'कोनिडेला शिवशंकर वाराप्रसाद' है। चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त, 1955 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। सिनेमा की दुनिया में वे चिरंजीवी नाम से मशहूर हैं। अभिनेता का यह नाम कैसे पड़ा, इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल, अभिनेता की मां ने उन्हें यह नाम रखने का सुझाव दिया। इसकी वजह है भगवान बजरंगबली में उनकी श्रद्धा। अभिनेता का परिवार अंजनेय यानी प्रभु हनुमान की पूजा करता है, इसलिए उनकी मां ने उन्हें स्क्रीन नाम 'चिरंजीवी' रखने का सुझाव दिया। चिरंजीवी का अर्थ होता है अमर। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed