फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी में फिर आपदा: धराली के बाद अब सयानाचट्टी में बिगड़े हालात, पूरा क्षेत्र पानी में डूबा, तस्वीरें

Thu, 21 Aug 2025 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Aug 2025 11:01 PM IST
सार

Uttarkashi News: स्यानाचट्टी के दाईं ओर बहने वाले कुपड़ा खड्ड में तेज धूप में भी लगातार मलबा और पत्थर बहकर आ रहे हैं। देर शाम में झील में पानी बढ़ने से गांव में पानी भर गया।

विज्ञापन
Uttarkashi Disaster After Dharali now  situation in Syanachatti has worsened 300 People Escaped photos
सयानाचट्टी में हुआ जलमग्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तरकाशी में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। पहले धराली और अब स्यानाचट्टी। यहां कुपड़ा खड्ड में मलबा और बड़े पत्थर आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर फिर से बढ़ गया। स्यानाचट्टी में घरों और होटलों में पानी घुस गया, जिससे दहशत फैल गई।



हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने स्यानाचट्टी, कुथनौर और खरादी के सभी भवनों और होटलों को खाली करवा दिया। करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। खतरे को भांपते हुए कुथनौर और खरादी के लोग अपने मूल गांवों स्यालना, पुजारगांव, पाली और भंसाड़ी में शिफ्ट हो गए हैं।

Uttarkashi: मलबा आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर बढ़ा...जलमग्न हुआ स्यानाचट्टी, तीन गांव खाली कराए

Uttarkashi Disaster After Dharali now  situation in Syanachatti has worsened 300 People Escaped photos
स्यानाचट्टी हुआ जलमग्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि, दोपहर में मौसम साफ होने के बाद जलस्तर कम हुआ, लेकिन देर शाम फिर से मलबा आने के कारण यह दोबारा बढ़ गया। स्यानाचट्टी के दाईं ओर बहने वाले कुपड़ा खड्ड में तेज धूप में भी लगातार मलबा और पत्थर बहकर आ रहे हैं।

Uttarkashi Disaster After Dharali now  situation in Syanachatti has worsened 300 People Escaped photos
सयानाचट्टी में हुआ जलमग्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे जून के अंत में बनी झील का बहाव फिर से रुक गया है। सिंचाई विभाग की तीन पोकलेन मशीनें लंबे समय से यमुना नदी के बहाव को ठीक करने का काम कर रही हैं, लेकिन बार-बार मलबा आने से काम में बाधा आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Disaster After Dharali now  situation in Syanachatti has worsened 300 People Escaped photos
सयानाचट्टी में मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्थानीय निवासी जयपाल सिंह रावत, बलदेव सिंह, चित्रमोहन राणा व नवदीप रावत ने बताया कि खुले मौसम के बावजूद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा आने से यमुना नदी का प्रवाह रुक गया है। उन्होंने इन पत्थरों को हटाने और स्यानाचट्टी की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

विज्ञापन
Uttarkashi Disaster After Dharali now  situation in Syanachatti has worsened 300 People Escaped photos
सयानाचट्टी में हुआ जलमग्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिला प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खरादी में मौजूद हैं। हालांकि, स्यानाचट्टी में बना यमुनोत्री हाईवे का पुल भी झील के बढ़ते जलस्तर में आधा डूब गया है। इस वजह से राहत और बचाव दल आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed