फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump hints at letting Ukraine fight back After advocating peace deal

US: 'यूक्रेन सिर्फ बचाव नहीं, अब वार करे', शांति के प्रयासों के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की बदली राय

Thu, 21 Aug 2025 11:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Aug 2025 11:15 PM IST
सार

US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन को अब सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि रूस पर हमला करने का मौका भी मिलना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कोई देश हमलावर (जैसे रूस) पर हमला नहीं कर सकता, तो वो जंग नहीं जीत सकता।

विज्ञापन
Donald Trump hints at letting Ukraine fight back After advocating peace deal
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन को अब सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि रूस पर हमला करने का मौका भी मिलना चाहिए। पहले वो शांति की बात करते थे, लेकिन अब उनका रवैया थोड़ा बदल गया है।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कोई देश हमलावर (जैसे रूस) पर हमला नहीं कर सकता, तो वो जंग नहीं जीत सकता। यह वैसा ही है, जैसे कोई खेल की टीम जो सिर्फ बचाव करती है, लेकिन खेल में आगे नहीं बढ़ सकती – वह कभी नहीं जीत सकती। बाइडन ने यूक्रेन को सिर्फ बचाव करने दिया, जवाब देने नहीं दिया। और देखो क्या हुआ? अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी नहीं होता। अब आगे बहुत कुछ होने वाला है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में 68 अरब डॉलर का निवेश करने पर विचार कर रहा जापान, PM मोदी के दौरे के दौरान हो सकता है एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मुलाकात की, लेकिन उस मुलाकात से कोई बड़ा हल नहीं निकला। बाद में उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की और कहा कि अगर सब सही रहा, तो अमेरिका, रूस और यूक्रेन तीनों देशों की एक साथ बैठक हो सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह स्थायी शांति चाहते हैं, न कि सिर्फ थोड़े समय के लिए।


ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका यूक्रेन में अपने सैनिक नहीं भेजेगा। लेकिन यूरोपीय देश (जैसे जर्मनी, फ्रांस आदि) शायद यूक्रेन में सैनिक भेजने के लिए तैयार हैं, ताकि उसकी सुरक्षा की गारंटी दी जा सके। अमेरिका दूसरी तरह से मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 'हम नहीं, चीन है रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार', विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका और यूरोप पर साधा निशाना

रूस को यह बात पसंद नहीं है कि दूसरे देश यूक्रेन की सुरक्षा तय करें। रूस चाहता है कि अगर सुरक्षा की कोई बात हो, तो उसमें उसकी भी मंजूरी जरूरी हो। इसी बीच, रूस ने पश्चिमी यूक्रेन के मुकाचेवो शहर में एक अमेरिकी कंपनी की फैक्ट्री पर मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में 15 लोग घायल हुए और फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed