Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rahul-gandhi-india-economic-disaster-unemployment-columbia-university

'आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत': कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, युवाओं को लेकर कही ये बात

Wed, 18 Nov 2026 04:17 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 04:17 AM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है और शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है।

विज्ञापन
rahul-gandhi-india-economic-disaster-unemployment-columbia-university
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को इसकी प्रमुख वजह बताया। राहुल ने यह बात अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है। यही हकीकत है। इसे नजरअंदाज किया जा सकता है, मीडिया भी इसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है। देश की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है।"
विज्ञापन


'युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा'
राहुल गांधी से कार्यक्रम की मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन ने भारत के युवाओं को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात से निराश युवाओं में एक वर्ग ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों से आता है, जहां उन्हें औपचारिक शिक्षा मिली है। राहुल ने कहा कि युवाओं की निराशा की सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्हें अपने लिए भविष्य की संभावनाएं दिखाई नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम इस विषय का अध्ययन कर रहे हैं और इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी एक दिलचस्प वजह सामने आई है। असल में युवा अपने लिए कोई भविष्य नहीं देख पा रहे हैं।"

माता-पिता की सलाह पर भी सवाल उठा रहे युवा
राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं और उनके माता-पिता के बीच करियर और रोजगार को लेकर सोच का अंतर बढ़ रहा है। नई पीढ़ी अपने माता-पिता के अनुभवों और उनके बताए रास्ते पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि युवा अपने माता-पिता से कह रहे हैं कि आप सफल नहीं हैं, आपके पास नौकरी नहीं है, ऐसे में आप हमें वह रास्ता अपनाने की सलाह कैसे दे सकते हैं, जिस पर चलकर आपको भी सफलता नहीं मिली। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि बेरोजगारी, भविष्य के अवसरों की कमी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी चिंताएं ऐसी चुनौतियां हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


दो दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं राहुल
राहुल गांधी दो दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ शैक्षणिक संवाद में हिस्सा लिया। वह 18 नवंबर को शिकागो यूनिवर्सिटी भी जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed