{"_id":"5ac70dee4f1c1b99618b5d98","slug":"statue-of-br-ambedkar-vandalized-in-two-different-places-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की मूर्तियों से छेड़छाड़ जारी, मध्य प्रदेश के दो जिलों में प्रतिमाएं तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर की मूर्तियों से छेड़छाड़ जारी, मध्य प्रदेश के दो जिलों में प्रतिमाएं तोड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
मूर्तियों से छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। आज मध्य प्रदेश में संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई है। स्थानीय प्रशासन ने अंबेडकर की प्रतिमा को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है। घटना मध्य प्रदेश के भिंड जिले के खेरिया गांव की है।
विज्ञापन
मूर्ति से छेड़छाड़ की दूसरी घटना सतना की है जहां सिविल लाइंस इलाके में स्थित अंबेडकर की मूर्ति से सिर गायब है। इससे पहले गुरुवार को भी राजस्थान के अचरोल में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई।अराजकतत्वों की इस हरकत के बाद गांव में तनाव फैल गया और लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। बात आगे बढ़ती इससे पहले पुलिस फोर्स और एसडीएम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि एसडीएम क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा की जगह दूसरी नई प्रतिमा लगवाएंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले राजस्थान के राजसमंद नाथद्वारा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से सिर गायब कर दिया था।
