फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Social worker Anna Hazare announces we hold protest from March 23 next year in Delhi

अब किसानों के लिए हुंकार भरेंगे अन्ना, 23 मार्च से 'आजादी की दूसरी जंग' का ऐलान

Mon, 25 Dec 2017 04:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 04:39 AM IST
विज्ञापन
Social worker Anna Hazare announces we hold protest from March 23 next year in Delhi
किसानों को संबोधित करते हुए समाज सेवी अन्ना हजारे - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ समाजसेवी और आंदोलनकारी अन्ना एक बार फिर पूरे जोश और तेवर में दिखे। किसानों के हक और जनलोकपाल के लिए उन्होंने आगामी 23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान से आजादी की दूसरी जंग छेड़ने का एलान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने उसी दिन से इन मुद्दों पर अपने अनशन की भी घोषणा की। युवाओं और किसानों में अहिंसक आंदोलन के प्रति जोश भरते हुए अन्ना ने अपील की कि वे ऐसी तैयारी करें कि देश की कोई भी जेल खाली न रहे।  उन्होंने यहां तक कह डाला कि सरकार को किसानों की नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की चिंता है।
विज्ञापन


पढ़ें:- उपचुनावः यूपी से अरुणाचल तक भाजपा का परचम, जानिए पांच सीटों की 5 बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना हजारे रविवार की दुपहर को संभल के नगरपालिका मैदान में भारतीय किसान यूनियन (असली) व अन्य संगठनों की ओर से बुलाई सभा में मुरादाबाद मंडल के किसानों को संबोधित कर रहे थे। अन्ना ने कहा कि अहिंसा के साथ आंदोलन में जेल भरेंगे तो सरकार आंदोलन नहीं तोड़ पाएगी। 


उन्होंने कहा कि आजादी के लिए आंदोलन की शुरूआत 23 मार्च को दिल्ली के उसी रामलीला मैदान से होगी जहां से जनलोकपाल के लिए पहली लड़ाई लड़ी गई थी। उन्होंने किसानों और नौजवानों को जागरूक कर आजादी की दूसरी जंग छेड़ने का एलान किया। 

उन्होंने हाथ उठवाकर आंदोलन के तहत जेल भरने का संकल्प भी दिलाया। अपने 25 मिनट के भाषण में अन्ना हजारे केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। जेल में जाना हमारा अलंकार होगा। उन्होंने कहा कि किसी जेल में जगह न हो। ऐसा जेल भरो। अरे, हम संगठित हो गए तो सरकार की नाक दबाएंगे तो उसका मुंह खुल जाएगा। मांग पूरी होगी। जनता की जीत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed