फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj trapped in annexe lift, two engineers suspended

एनेक्सी की लिफ्ट में फंसे शिवराज, दो इंजीनियरों का किया ये हाल

Wed, 03 Feb 2021 07:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Feb 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shivraj trapped in annexe lift, two engineers suspended
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश के मंत्रालय के नए एनेक्सी भवन लिफ्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह फंस गए। इसकी गाज राजधानी परियोजना के दो इंजीनियरों पर गिरी है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें, करोड़ों रुपये की लागत से एनेक्सी भवन यानी नया मंत्रालय बनाया गया है। बताया गया कि सीएम शिवराज एनेक्सी स्थित अपने कक्ष में जा रहे थे, तभी लिफ्ट खराब हो गई, इस कारण काफी देर तक वे उसमें अटके रहे। 
विज्ञापन


मामला तुरंत आला अधिकारियों तक पहुंचा और ताबड़तोड़ दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया। घटना बुधवार दोपहर की बताई गई है। मंत्रालय की एनेक्सी में वीआईपी लिफ्ट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पांचवीं मंजिल पर जा रहे थे। तभी लिफ्ट बंद हो गई। इससे वह नाराज हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन पर गिरी गाज
सीएम की नाराजगी की गाज लिफ्ट राजधानी परियोजना प्रशासन के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र परमार और उपयंत्री विद्युत यांत्रिकी मनोज यादव पर गिरी। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। 



पहले भी कई बार अटकी लिफ्ट
यह पहला मौका नहीं है जब एनेक्सी की लिफ्ट खराब हुई है। कई बार मंत्रालय के आला अधिकारी इसमें फंस चुके हैं। नए एनेक्सी भवन के निर्माण में करीब 613 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसमें 16 लिफ्ट लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed