फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Vaishno Devi Accident: PM Narendra Modi And Other Expresses Condolences Over The Vaishno Devi Stampede

Vaishno Devi Mandir Hadsa: पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक, अमित शाह बोले- उपराज्यपाल से लगातार संपर्क में

Sat, 01 Jan 2022 08:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 08:03 AM IST
सार

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से हुई जानमाल की क्षति से अत्यंत दुखी हूं।

विज्ञापन
Vaishno Devi Accident: PM Narendra Modi And Other Expresses Condolences Over The Vaishno Devi Stampede
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैष्णो देवी में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से हुई जानमाल की क्षति से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवदेना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। हादसे पर पीएम ने एलजी मनोज सिन्हा, मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व नित्यानंद रॉय से बात भी की। 

विज्ञापन


माता वैष्णो देवी भवन में यह हादसा मची भगदड़ के कारण हुआ। इसमें 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी, अमित शाह ने भी जताया शोक
घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है। मृतकों के परिवारीजनों को मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना है। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए लिखा कि माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुर्घटना में कई लोगों की  मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। स्थानीय प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ता राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

पीएम ने की मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन में हुए हादसे में मृतकों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से दो लाख रुपये व घायलों के परिवारों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed