फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 news updates, statements, rallies of 5th april 2019

5 अप्रैल 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Fri, 05 Apr 2019 08:14 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 05 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 news updates, statements, rallies of 5th april 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

5 अप्रैल -चुनाव की बड़ी खबरें 

-हैदराबाद में सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "जिस परिवार के 2-2 लोग आतंकवाद का शिकार हुए हों, उस परिवार का बेटा ये कह रहा है कि आतंकवाद कोई मुद्दा नहीं है। राहुलजी, अगर आतंकवाद कोई मुद्दा नहीं है तो आप एसपीजी की सुरक्षा लिए क्यों चलते हैं?"

विज्ञापन


-महाराष्ट्र के चंद्रापुर में राहुल गांधी ने कहा, 'पीएम मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में सबसे जरूरी होता है गुरु और पीएम मोदी अपने गुरु आडवाणी के सामने हाथ तक नहीं जोड़ते।स्टेज से उठाकर फेंक दिया गुरु को, ....स्टेज से उतारा है आडवाणी जी को और फिर हिंदू धर्म की बात करते हैं।' पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

-भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने आज दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे एक दिन पहले आडवाणी ने कहा था कि उनकी पार्टी ने खुद से राजनीतिक रूप से असहमति जताने वाले को कभी ‘राष्ट्र विरोधी’ नहीं माना है। पढ़ें पूरी खबर

-गाजियाबाद में रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "दुनिया भर घूम आए हैं। जापान गए, वहां गले लगे। पाकिस्तान गए, वहां बिरयानी खाई। चीन गए, वहां गले लगे। लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते देखा है?" पढ़ें पूरी खबर

-सहारनपुर में पीएम मोदी के बयान पर बोले इमरान मसूद, "पीएम को कम से कम इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ये बौखलाहट है।" पीएम ने अपनी रैली के दौरान कहा था- "यहां तो बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं और कांग्रेस के शहजादे के बड़े खास हैं।" पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल है। विवेक, पीएम मोदी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मतदान होना है। पढ़ें पूरी खबर
 

BJP releases list of star campaigners in Gujarat for #LokSabhaElections2019 and by-election in the state. Actor Vivek Oberoi is also included in the list. The 26 Parliamentary constituencies of the state will undergo polling in the third phase of elections on 23rd April. pic.twitter.com/PC5lKcD3mp

— ANI (@ANI) April 5, 2019

-देहरादून में बोले पीएम मोदी: कांग्रेस और करप्शन मिल करके करप्शन के नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। कांग्रेस के राज की पहचान है कि उसमें भ्रष्टाचार एक्सीलरेटर पर रहता है और विकास वेंटिलेटर पर रहता है। यही कांग्रेस की पहचान है। पढ़ें पूरी खबर

-समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। 
ये हैं मुख्य वादे:
सभी वर्गों के हितों का ख्याल
बिना सामाजिक न्याय, खुशहाली मुमकिन
सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन
सेना में अलग अहीर रेजिमेंट बनाने की बात
पढ़ें पूरी खबर

-चुनावी मौसम में गेहूं काटने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्रैक्टर की स्टीयरिंग संभाली। गुरुवार को उन्होंने आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। हेमा मालिनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  पढ़ें पूरी खबर

-सहारनपुर में पीएम मोदी: यहां तो बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं और कांग्रेस के शहजादे के बड़े खास हैं। वो बोटी-बोटी कहते हैं, हम बेटी-बेटी के सम्मान और सुरक्षा की बात करते हैं। 
पीएम का ये वार, सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद की ओर था। 
पढ़ें पूरी खबर

-इंदौर से भाजपा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एलान कर दिया है कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने एक चिट्ठी भी लिखी है जिसके सुर कुछ नाराजगी भरे हैं। उन्होंने लिखा कि पार्टी असमंजस में दिख रही है। इसलिए घोषणा करती हूं कि मुझे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना। पढ़ें पूरी खबर


-अमरोहा में बोले पीएम मोदी: मैं संयुक्त अरब अमीरात की सरकार को शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे जायद सम्मान के लिए चुना है। ये सम्मान मोदी का नहीं भारत की जनता का है। भारत की जय-जयकार का कारण मोदी नहीं आप हैं। पढ़ें पूरी खबर

-लालू प्रसाद यादव ने अपनी आने वाली किताब- गोपालगंज टू रायसीना में सनसनीखेज खुलासा किया है। तेजस्वी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन में लौटने की कई बार कोशिश की। उन्होंने इसके लिए कई तरीके अपनाए और ये सब एनडीए में उनकी वापसी के छह महीने के भीतर हुआ। 

-योगी आदित्यनाथ ने एक विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा ? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा।" पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed