{"_id":"5ca748fabdec2214046f05cc","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-releases-list-of-star-campaigner-including-vivek-oberoi-for-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, विवेक ओबेरॉय भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, विवेक ओबेरॉय भी शामिल
Fri, 05 Apr 2019 06:06 PM IST
यशवीर सिंह
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। अभिनेता विवेक ओबरॉय का नाम भी स्टार प्रचारकों की इस सूची में शामिल है। इस सूची में कुल 40 नाम हैं। 26 लोकसभा सीटों वाले गुजरात में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।
इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली सहित 40 नाम हैं। बता दें कि इन दिनों विवेक अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार अदा कर रहे हैं।
गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं और 2014 चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा जमाया था। पीएम मोदी का गृहराज्य होने के कारण सभी की निगाहें इस प्रदेश पर है। गुजरात का सीएम पद छोड़कर ही मोदी ने 2014 में पीएम पद की कमान संभाली थी।
पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी, इस लिहाज से इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बुलंद हौसले के साथ भाजपा को टक्कर दे रही है। हालांकि यहां भाजपा के व्यापक जनाधार को देखते हुए कांग्रेस के लिए लड़ाई बेहद मुश्किल है। नजर इस बात पर है कि 26 सीटों में से कांग्रेस कितनी सीटें अपने नाम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP releases list of star campaigners in Gujarat for #LokSabhaElections2019 and by-election in the state. Actor Vivek Oberoi is also included in the list. The 26 Parliamentary constituencies of the state will undergo polling in the third phase of elections on 23rd April. pic.twitter.com/PC5lKcD3mp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 5, 2019