फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Imran Masood says that there are Hindu voters with me and targeted PM Modi

असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: इमरान मसूद 

Fri, 05 Apr 2019 08:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Imran Masood says that there are Hindu voters with me and targeted PM Modi
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने पलटवार किया है। इमरान मसूद का कहना है कि पीएम का यह बयान ध्रुवीकरण करने की कोशिश है और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इमरान मसूद द्वारा बोटी-बोटी करने की बात कहने वाला बयान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इमरान मसूद पर उसी बयान को आधार बनाकर प्रहार किया। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया जारी कर कहा कि वह जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि उनको चाहने वालों में हिंदू और मुसलमान दोनों हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल खत्म कर लिया है, वह जनता को बताएं कि उन्होंने 2014 में जनता से किए कितने वादे निभाए और वर्तमान चुनाव में उनके मुद्दे क्या हैं ? इमरान मसूद का कहना है कि प्रधानमंत्री जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed