{"_id":"5ca7147ebdec2214074c061c","slug":"lok-sabha-election-2019-indore-bjp-mp-sumitra-mahajan-not-to-contest-polls-writes-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट एलान में देरी के बाद इंदौर से मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा, अब नहीं लड़ना चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिकट एलान में देरी के बाद इंदौर से मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा, अब नहीं लड़ना चुनाव
Fri, 05 Apr 2019 02:22 PM IST
विवेक शुक्ला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक शुक्ला
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
सुमित्रा महाजन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इंदौर सीट से प्रत्याशी घोषित करने के भाजपा के असमंजस के बाद महाजन ने ये फैसला किया है।
आठ बार लोकसभा में सांसद रहीं महाजन ने दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सवाल किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने आज तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अनिर्णय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है।’’
विज्ञापन
उन्होंने ये भी लिखा कि वह इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठों से पहले ही चर्चा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निर्णय उनपर ही छोड़ा था।’’
उम्मीदवार की घोषणा को लेकर पार्टी के अभी भी असमंजस में होने का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा से नि:संकोच हो कर मुक्त मन से निर्णय करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है।’’ महाजन ने कहा, ‘‘अपेक्षा करती हूं कि पार्टी उम्मीदवार के नाम पर जल्दी ही फैसला करे ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा होगी तथा असमंजस की स्थिति समाप्त होगी।’’
उन्होंने इंदौर की जनता से मिले प्रेम और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इंदौर से पार्टी मेयर मालिनी गौड़ को उम्मीदवार बना सकती है।
अगर महाजन को टिकट नहीं मिलता है तो लाककृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्रा के बाद वह भाजपा की चौथी वरिष्ठ नेता होंगी जो इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे।