{"_id":"6a9253a429689d61c3073e58","slug":"maharashtra-updates-nashik-kumbh-preparations-cm-fadnavis-mumbai-five-blos-suspend-nagpur-pune-palghar-news-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के हमले में युवक की मौत; लातूर में ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के हमले में युवक की मौत; लातूर में ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो गिरफ्तार
Sat, 29 Aug 2026 11:18 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शनिवार को बाघ के हमले में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय मधुकर मेश्राम के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, विजय मोहर्ली वन क्षेत्र में अपने मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भद्रावती ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। वन विभाग ने मृतक की मां को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इलाके में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कुंभ मेले की तैयारियों से लोगों को हो रही परेशानी- सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को माना कि नासिक और त्र्यंबकेश्वर में 2027-28 के कुंभ मेले की तैयारियों से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई काम एक साथ शुरू होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फडणवीस ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को लोगों की नाराजगी और आलोचना झेलनी पड़ रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि काम पूरा होने के बाद लोग इन परियोजनाओं की सराहना करेंगे।
विज्ञापन
मुंबई में फोटोकॉपी की दुकान से 3,400 मतदाता सूची फॉर्म बरामद, पांच बीएलओ निलंबित
नवी मुंबई की फोटोकॉपी की दुकान से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े 3,400 गणना फॉर्म मिलने के बाद पांच बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद शिवसेना (उद्धव) और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने खारघर की एक दुकान पर व्यक्ति को घेर लिया, जिसके बारे में उनका दावा था कि वह भाजपा की युवा शाखा का पदाधिकारी है और वहां एसआईआर फॉर्म की फोटोकॉपी करवा रहा था। पनवेल के एक भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म निजी फोटोकॉपी सेंटर तक कैसे पहुंचे। रायगढ़ के कलेक्टर किशन जावले ने बताया कि पनवेल क्षेत्र के मतदाताओं से जुड़े फॉर्म दुकान पर मिलने के बाद सुरज पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

- कुंभ के लिए साधुग्राम बनेगा, जमीन स्थायी रूप से खरीदी जाएगी।
- जमीन खरीदने पर करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- इस जमीन का इस्तेमाल भविष्य के कुंभ मेलों में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई में फोटोकॉपी की दुकान से 3,400 मतदाता सूची फॉर्म बरामद, पांच बीएलओ निलंबित
नवी मुंबई की फोटोकॉपी की दुकान से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े 3,400 गणना फॉर्म मिलने के बाद पांच बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद शिवसेना (उद्धव) और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने खारघर की एक दुकान पर व्यक्ति को घेर लिया, जिसके बारे में उनका दावा था कि वह भाजपा की युवा शाखा का पदाधिकारी है और वहां एसआईआर फॉर्म की फोटोकॉपी करवा रहा था। पनवेल के एक भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म निजी फोटोकॉपी सेंटर तक कैसे पहुंचे। रायगढ़ के कलेक्टर किशन जावले ने बताया कि पनवेल क्षेत्र के मतदाताओं से जुड़े फॉर्म दुकान पर मिलने के बाद सुरज पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने आज होने वाली कोर कमेटी की बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक पार्टी को मजबूत करने के मकसद से बुलाई गई है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि आने वाले दिनों में कैसे नए लोगों को पार्टी में शामिल किया जाए। उनके हितों पर विचार किया। हम इस बैठक में यह भी तय करेंगे कि कैसे लोग आने वाले दिनों में हमारी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अपनी तरफ से योगदान दे सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि आज की हमारी यह बैठक काफी सार्थक होने जा रही है। हम कोशिश करेंगे कि बैठक में चर्चा के दौरान कोई भी मुद्दा अछूता न रहे।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस बैठक में हमारी चर्चा का केंद्र बिंदु जेन जी युवा वर्ग होगा। इस बैठक में हम यह चर्चा करेंगे कि कैसे युवाओं के हितों के बारे में सोचा जाए। उन्हें सशक्त किया जाए। इस दिशा में हम पूरी रूपरेखा निर्धारित कर उसे जमीन पर उतारने की दिशा में काम करेंगे। इससे पहले हमने युवाओं के हितों के लिए बेरोजगारी मोर्चा भी निकाला था। जिसमें हमने सरकार से यह जानने की कोशिश की थी कि आखिर इन लोगों ने अभी हित युवाओं के लिए क्या कुछ कदम उठाए हैं। आने वाले दिनों में हम युवाओं के हितों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। हम इस पर चिंतन मंथन करेंगे कि कैसे युवाओं क सशक्त किया जा सके। इस दौरान पेपर लीक का भी मुद्दा उठेगा। इसके अलावा, हम इस बात पर भी विचार करेंगे कि कैसे जेन जी युवाओं को पार्टी में शामिल किया जाए।
वहीं, अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ऑटो रिक्शा चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए एक साल तक का समय दिया है। इस पर शशिकांत शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि महाराष्ट्र में अब ऑटो रिक्शा चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए एक साल तक का समय मिला है। लेकिन, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद जिस तरह से आम लोगों के बीच में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है, वो मैं समझता हूं कि गलत है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
क्या यह फैसला उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में लिया गया है, तो इस पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दिल्ली से फैसला आया हो। जिसमें कहा गया हो कि अभी आप यह फैसला नहीं ले सकते हैं। अभी आपको इसे रोकना होगा।
साथ ही, उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उनके मुताबिक, हम शुरू से इस बात को कहते हुए आ रहे हैं कि निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न होनी चाहिए। लेकिन, जिस तरह से कई लोगों के बीच में इसकी जेरोक्स कॉपी मिल रही है, वो गलत है। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि अगर एसआईआर की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाती है, तो हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने में गुरेज नहीं करेंगे। हम लोग इसे लेकर निर्वाचन अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। उनसे हमारी चर्चा होती है।

नवी मुंबई में पुलिस चौकी से टकराई कार
नवी मुंबई में शनिवार सुबह एक कार CBD बेलापुर हाईवे ब्रिज के नीचे बनी पुलिस चौकी से जा टकराई। हादसा करीब सुबह 8 बजे हुआ। कार चला रहे अमित शर्मा को मामूली चोटें आईं और वह क्षतिग्रस्त वाहन से सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार की रफ्तार कितनी थी और चालक का वाहन पर नियंत्रण कैसे बिगड़ा।

ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो गिरफ्तार
लातूर पुलिस ने ट्रक चालक से चाकू के बल पर लूटपाट करने के आरोप में दो युवकों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को इरफान फारुख पटेल ने ट्रक को शखू जूनियर कॉलेज और कबाड़ बाजार के बीच सर्विस रोड पर रोका था। तभी तीन लोगों ने बाइक ट्रक के सामने लगाकर चालक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने चाकू और पेचकस दिखाकर उसे धमकाया और 20 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूट लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशपाल दिगंबर औटे और देवेंद्र शिवराम सालगर के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी फरार है।

चलती ट्रेन के सामने कूदा PSI, मौत
महाराष्ट्र के हिंगोली में 50 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर अमोल विठ्ठलराव गंगालवाड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने खटकल्ली बाईपास के पास चलती यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। वह पुलिस की वर्दी में थे और हिंगोली पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे। लोको पायलट ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत की वजह की जांच जारी है।

एल्गार केस के चार आरोपियों की जमानत रद्द करने से कोर्ट का इनकार
मुंबई की विशेष अदालत ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में चार आरोपियों की जमानत रद्द करने की NIA की मांग खारिज कर दी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा, वर्नोन गोंजाल्विस और वरवरा राव ने मुंबई प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया। कोर्ट ने कहा कि CCTV फुटेज में आरोपियों की मौजूदगी दिखती है, लेकिन उसमें आवाज नहीं है। इसलिए यह साबित नहीं होता कि वे प्रतिबंधित माओवादी संगठन की विचारधारा या गतिविधियों पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि कोर्ट ने आरोपियों को भविष्य में जमानत की शर्तों का सावधानी से पालन करने की हिदायत दी।

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार
ठाणे पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने हत्या के प्रयास के मामले में 27 वर्षीय आरोपी ओंकार सतीश भोसले को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात मानपाड़ा इलाके में नितेश नरेश शिंदे नामक एंबुलेंस चालक की गाड़ी को पीछे से एक ईको वैन ने टक्कर मारी थी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उतरकर धारदार हथियार से शिंदे के चेहरे पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। कुछ अन्य लोगों ने कार के शीशे तोड़े और हथियार लहराए। मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर राजस्थान के रींगस से भोसले को पकड़ा।

डीप फ्रीजर में करंट उतरने से आइसक्रीम दुकानदार की मौत
ठाणे जिले के डोंबिवली में डीप फ्रीजर से करंट लगने के कारण 37 वर्षीय आइसक्रीम दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा 27 अगस्त की शाम ओल्ड डोंबिवली इलाके में हुआ। मृतक की पहचान जगदीश गडरी के रूप में हुई है। वह अपनी दुकान में डीप फ्रीजर के अंदर सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान फ्रीजर में करंट उतर गया और उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा। वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, दो की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा शुक्रवार रात मांजरसुंबा-अंबाजोगाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार, तीन दोस्त कैज से जवलबन की ओर कार से जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से जा टकराया। हादसे में प्रमोद उर्फ सुंदर उत्तम सातपुते और प्रशांत उर्फ महादेव दिगंबर करपे की मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति दत्ता तपसे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुणे में अब MH-12 नहीं, नए वाहनों को मिलेगा MH-61 नंबर
पुणे में करीब 37 साल बाद वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर का कोड बदलने जा रहा है। मौजूदा MH-12 सीरीज के सभी नंबर खत्म होने के बाद अब नए वाहनों को MH-61 कोड दिया जाएगा। पुणे RTO के अंतिम ZZ सीरीज के 9,999 नंबर भी खत्म हो चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नए MH-61 नंबर से वाहनों का रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू होगा। पुणे RTO में 44.88 लाख से ज्यादा सक्रिय वाहन दर्ज हैं। MH-12 कोड का इस्तेमाल 1 जुलाई 1989 से हो रहा है। परिवहन विभाग ने MH-12 पहचान बरकरार रखने के लिए दूसरे विकल्प भी सुझाए हैं। MH-61 फिलहाल अस्थायी व्यवस्था होगी।