फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Rahul Gandhi in Chandrapur objectionable remark on Advani-Modi

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के लिए राहुल गांधी का आपत्तिजनक बयान

Fri, 05 Apr 2019 07:54 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 05 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Rahul Gandhi in Chandrapur objectionable remark on Advani-Modi
राहुल गांधी का विवादित बयान - फोटो : Twitter Congress @INCIndia

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के चंद्रापुर पहुंचे। राहुल ने अपने भाषण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में सबसे जरूरी होता है गुरु और पीएम मोदी अपने गुरु आडवाणी के सामने हाथ तक नहीं जोड़ते।"

विज्ञापन

इसके ठीक बाद राहुल ने आडवाणी और पीएम के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, 

स्टेज से उठाकर ....गुरु को (कुछ शब्द आपत्तिजनक होने की वजह से हम नहीं लिख रहे हैं) स्टेज से उतारा है आडवाणी जी को और फिर हिंदू धर्म की बात करते हैं। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि हिंसा करनी चाहिए।

विज्ञापन

आपको बता दें कि आडवाणी को इस बार गांधीनगर से टिकट नहीं दिया गया है। वो छह बार इस सीट से चुनाव जीते हैं। उनकी जगह इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अपने भाषण में पुलवामा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि जब पुलवामा का हमला हुआ तो, पूरा देश उससे चिंतित और दुःखी नजर आ रहा था। इधर, मोदी ने चुपके से अडानी को 6 एयरपोर्ट दे दिए। पांच साल में हमने देखा, मोदी जी कभी किसी मित्र को 6 एयरपोर्ट दे रहे हैं, किसी को किसान के बीमा का पैसा दे रहे हैं। हमने भी देश के 20% सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72,000 देने का फैसला किया है। यह संभव होगा- "न्याय" योजना से। मेरा मानना है- एक हिंदुस्तान होना चाहिए, जिसमें किसानों, युवाओं, छोटे उद्योगों के लिए जगह हो। मोदी जी अमीरों और गरीबों का अलग-अलग हिंदुस्तान चाहते हैं। हम ये नहीं होने देंगे। इसलिए हम "न्याय" योजना लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed