16 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए जरूरी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल की सीटों पर वोटिंग होंगी। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
16 मई: चुनाव की बड़ी खबरें
प. बंगाल में सियासी संग्राम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बड़ी रैलियों को संबोधित किया। पीएम मोदी बंगाल के दमदम की चुनावी रैली में सीएम ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के दमदम में कहा- 'दीदी' कान खोलकर सुन लो यह पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
गोरखपुर सदर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा। सड़कें भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरी थी। पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे। यहां उन्होंने पटना साहिब में पार्टी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए रोड शो किया। इसके अलावा पाटलिपुत्र भी पहुंचे और राजद उम्मीदवार मीसा भारती के लिए चुनावी रैली की। पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग के पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर 24 घंटे पहले रोक लगाने के फैसले को लेकर कहा कि हमें आयोग से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। चुनाव आयोग ने बिना किसी अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया के चुनाव प्रचार में एक दिन की कटौती कर दी। पूरी खबर पढ़ें
बंगाल के मथुरापुर में रैली करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। ममता ने मोदी को जेल में डालने तक की बड़ी बात कह डाली। ममता ने कहा कि बीती रात हमें पता लगा कि भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है ताकि नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद हम कोई जनसभा न कर सकें। चुनाव आयोग, भाजपा का भाई है। पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मोदी जी की रैलियों को अनुमति दे दी और फिर बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म करा दिया। पूरी खबर पढ़ें
अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के समर्थन में गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने रोड शो किया। सनी देओल के साथ दिल्ली से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे सूफी गायक हंसराज हंस भी शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे पर बड़ा बयान दिया है। फिल्म अभिनेता से नेता बने कमल हासन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
बंगाल में जारी सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डायमंड हार्बर में आयोजित अपनी रैली के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकात में अमित शाह रोड शो में हंगामे के बाद पैदा हुए हालात को लेकर गुस्से में नजर आ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें
यूपी के गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली, कहा- भाजपा मजबूत नहीं मगरूर सरकार है। पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाकर महापुरूषों की मूर्तियां तोड़ी गई। जनता डरी हुई है। अराजकता से शक्ति नहीं बढ़ती है। असल शक्ति जनता को मजबूत करने से होती है। जब जनता शक्तिशाली होगी तो ही देश मजबूत बनेगा। पूरी खबर पढ़ें
बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी, मंदिर, महिला और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पीएम को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी को परेशान करके रखा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
मऊ और मिर्जापुर समेत धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनसभा संबोधित किए। पीएम मोदी चंदौली के सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के साथ-साथ अन्य भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता को संबोधित करने आए। पूरी खबर पढ़ें
पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद चुनाव आयोग के सख्त निर्णय की टीएमसी समेत विपक्ष की कई पार्टियों ने आलोचना की है। अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के लिए टीएमसी और भाजपा ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। वहीं, ममता बनर्जी ने उनके साथ खड़े होने के लिए ट्वीट कर बसपा प्रमुख मायावती, अखिलेश, कांग्रेस और चंद्रबाबू नायडू का आभार जताया है। ममता ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि बंगाल की जनता के साथ खड़ा होने के लिए आप सबका आभार। पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अलवर गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की। पीड़िता से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि ये मुद्दा उनके लिए राजनीतिक नहीं है। राहुल ने पीड़िता को जल्द इंसाफ का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जैसे ही घटना के बारे में सुना, मैंने अशोक गहलोत जी से बात की। ये मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मैं पीड़ित परिवार से मिला। उन्होंने इंसाफ की बात कही जो होके रहेगा। गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें