{"_id":"5cdd1d62bdec22078d32f3e2","slug":"lok-sabha-chunav-2019-rahul-gandhi-meets-alwar-gangrape-victim-assures-justice-as-politics-heat-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर गैंगरेप पीड़िता से मिले राहुल गांधी, कहा- ये मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर गैंगरेप पीड़िता से मिले राहुल गांधी, कहा- ये मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं
Thu, 16 May 2019 01:50 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 16 May 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
अलवर गैंगरेप पीड़िता से मिले राहुल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अलवर गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की। पीड़िता से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि ये मुद्दा उनके लिए राजनीतिक नहीं है। राहुल ने पीड़िता को जल्द इंसाफ का भरोसा दिलाते हुए कहा,
राहुल जब पीड़ित परिवार से मिले तो उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहे।
26 अप्रैल को महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना अलवर के थानागाजी क्षेत्र की है। इस मामले में सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राहुल ने महिला से ऐसे समय में मुलाकात की है जब राज्य सरकार को भाजपा इस मामले को लेकर घेर रही है। आरोप है कि जब पीड़िता, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची तो उसे यह कहकर भेज दिया गया कि अभी चुनाव हैं। राजस्थान सरकार ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की। दुष्कर्म का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो दबाव में आकर पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। पांचों आरोपियों जिन्होंने घटना को अंजाम दिया और इसका वीडिया बनाया पुलिस की गिरफ्त में हैं। छठा आरोपी जिसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी मंचों से लगातार इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी पर इस मामले का राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया है।
भाजपा के राज्यसभा सासंद किरोड़ी लाल मीणा मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को मीणा के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। वह दौसा के रेवले ट्रैक को ब्लॉक करने की कोशिश कर रहे थे। नेतृत्व करने के कारण पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जैसे ही घटना के बारे में सुना, मैंने अशोक गहलोत जी से बात की। ये मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मैं पीड़ित परिवार से मिला। उन्होंने इंसाफ की बात कही जो होके रहेगा। गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।