फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi Vadra attack on BJP government in Maharajganj, UP Election

प्रियंका गांधी ने बोला तीखा हमला, कहा- चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही भाजपा

Thu, 16 May 2019 04:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज/ गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज/ गोरखपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 May 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi Vadra attack on BJP government in Maharajganj, UP Election
Priyanka Gandhi - फोटो : अमर उजाला

भाजपा मजबूत नहीं मगरूर सरकार है। पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाकर महापुरूषों की मूर्तियां तोड़ी गई। जनता डरी हुई है। अराजकता से शक्ति नहीं बढ़ती है। असल शक्ति जनता को मजबूत करने से होती है। जब जनता शक्तिशाली होगी तो ही देश मजबूत बनेगा। धर्म और जाति के नाम पर आखिर भाजपा कब तक लोगों को गुमराह करेगी। चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी गुरुवार को गणेश शंकर विद्यार्थी स्माकर इंटर कालेज परिसर में पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने बेहद सहज भाव से भाजपा पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार है, जो हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करती जा रही है। 56 इंच का सीना ताने रहने वाले प्रधानमंत्री देश के किसानों मजदूरों और नौजवानों को अपने पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। मंच से किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बात कहने वाले मोदी दिल्ली पहुंचने पर किसानों से मिलने तक नहीं आए और बिरयानी खाने पाकिस्तान पहुंच गए। वह कहते हैं कि भाजपा सरकार मजबूत है, लेकिन मैं कहती हूं कि मोदी सरकार कमजोर और मगरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, यह पुलवामा के शहीद पंकज त्रिपाठी की धरती है। यहां भाजपा की झूठ, फरेब और नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा की योजनाएं, भाजपा के दावे सभी खोखले हैं। किसानों को उनके फसल का दाम नहीं मिला, नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी का वादा करने वालों ने पांच साल में पांच करोड़ लोगों की नौकरी छीन ली। किसान बीमा के दस हजार करोड़ प्रधानमंत्री ने देश के उद्येगपतियों की जेब में डाल दी, लेकिन यूपी के गन्ना किसानों का बकाया दस हजार करोड़ नहीं दिया।


नोटबंदी और जीएसटी के चलते देश के हजारो छोटे उद्योग धंधे बंद होने से पांच लाख लोगों की रोजी रोटी छिन गई। शहर से निराश हो जब लोग गांव लौटे तो यहां मनरेगा में भी रोजगार नहीं मिला। प्रचार मंत्री बने प्रधानमंत्री देशभर में जाति धर्म और मजहब के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस देश में एक ऐसी सरकार बनाना चाहती है जो सबके साथ न्याय करे। जिसका आधार सच्चाई और न्याय हो, जो लोगों को आपस में लड़ाने के बजाय उन्हें तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed