पीएम पांच साल में राम मंदिर नहीं बना पाए, विद्यासागर की मूर्ति क्या बनाएंगे: ममता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल में जारी सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डायमंड हार्बर में आयोजित अपनी रैली के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकात में अमित शाह रोड शो में हंगामे के बाद पैदा हुए हालात को लेकर गुस्से में नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंंने राहुल गांधी की तर्ज पर पीएम मोदी पर चौकीदार चोर है का नारा भी उछाला। साथ ही राम मंदिर को लेकर भी तंज कसा।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके प्रधानमंत्री पिछले पांच सालों में एक राम मंदिर नहीं बना पाए और आप ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा बनाने की बात करते हैं। इसके लिए बंगाल की जनता आपके सामने भीख नहीं मांगेगी।
#WATCH WB CM Mamata Banerjee at Diamond Harbour: In last 5 years you (PM) couldn't make a Ram Temple and you want to make Vidyasagar's statue? People of Bengal won't beg before you. Your goonda neta came here & said 'Bangal kangal hai'. Are Bengalis kangal? Are Bengalis kangal? pic.twitter.com/mHSmBFWQLw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 16, 2019
उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मंगलवार को आपका गुंडा नेता यहां आया था। उन्होंने कहा कि बंगाल कंगाल है। इसके बाद ममता ने लगातार कई बार रैली में लोगों की भीड़ से पूछा कि आप बताइए, क्या बंगाल कंगाल है? क्या बंगाली कंगाल हैं? इस पर लोगों ने चिल्लाकर उनके सवालों का जवाब दिया।
इसके बाद ममता बनर्जी ने कुछ दिनों से दबे हुए चौकीदार के नारे को भी हवा दे दी। उन्होंने लोगों से 'चौकीदार चोर है' का नारा लगाने की अपील की। इसके बाद ममता मंच से चौकीदार-चौकीदार कहती रहीं और लोग उनका जवाब देते रहे। इसके साथ ही ममता ने मंच से चिल्लाकर कहा, 'गली गली में शोर है, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, बंगाल, दिल्ली, तेलंगाना में शोर है', जिसपर लोगों ने चौकीदार चोर है का नारा लगाकर जवाब दिया।
#WATCH: West Bengal CM Mamata Banerjee asks the crowd to chant, "Chowkidar Chor Hai", at a rally in Diamond Harbour. pic.twitter.com/Dpj1Ex3Aa5
— ANI (@ANI) May 16, 2019
चौकीदार के नारे लगाने के लेकर ममता ने रैली में मौजूद पुरुषों और महिलाओं के बीच मुकाबला भी करवाया। उन्होंने कहा कि आज आप नारे लगाते जाईए, मैं सुन रही हूं।
गौरतलब है कि सातवें और आखिरी चरण के मतदान के तहत 19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट भी उन्हीं में से एक है। यहां से भाजपा के निलांजन रॉय, कांग्रेस के सौम्य रॉय और तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.