फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Sadhvi Pragya calls Nathuram Godse Deshbhakt

साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 16 May 2019 08:41 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 16 May 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Sadhvi Pragya calls Nathuram Godse Deshbhakt
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Amar Ujala

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे पर बड़ा बयान दिया है। फिल्म अभिनेता से नेता बने कमल हासन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं, विवाद के बाद प्रज्ञा ने कहा- अपने संगठन भाजपा में निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है। 
 
इस बीच चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे पर दिए बयान को लेकर चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।  

 

कमल हासन ने क्या कहा था?

दरअसल, नाथूराम गोडसे का नाम इसलिए चर्चा में आया है क्योंकि अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत का पहला नाथूराम गोडसे था। इसके बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया और सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


64 साल के राजनेता कमल हासन ने 13 मई को तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए कहा था, 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।'

वहीं, भाजपा ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा ने कहा कि भाजपा साध्वी के बयान से सहमत नहीं है। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।  


बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल से भाजपा उम्मीदवार हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में हैं। भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान हो चुका है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed