फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Mayawati hits out Modi over Mamata, Ganga, Temple, and Corruption

गंगा से ममता तक, पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मायावती ने किया मोदी पर हमला

Thu, 16 May 2019 05:35 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 16 May 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Mayawati hits out Modi over Mamata, Ganga, Temple, and Corruption
मायावती

बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी, मंदिर, महिला और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पीएम को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी को परेशान करके रखा हुआ है। प्रधानमंत्री पहले अपनी पत्नी का सम्मान करें, फिर महिला सम्मान की बात करें। 

विज्ञापन


बसपा प्रमुख ने कहा, 

गंगा मैय्या की सफाई देश का मुद्दा है लेकिन भाजपा सरकार ने लाखों-करोड़ों खर्च करके भी सफाई न करके गंगा मैय्या के साथ वादाखिलाफी की है। पीएम मोदी ने वाराणसी में पुराने छोटे-छोटे मंदिरों को तुड़वाकर आरएसएस की संकीर्ण मानसिकता का समर्थन किया है। भाजपा के राज में आज हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है जिससे रक्षा सौदे भी अछूते नहीं हैं। 

विज्ञापन

मायावती ने कहा कि आप लोगों को कांग्रेस और भाजपा के लुभावने वादों में न आकर अपने गठबंधन को विजयी बनाना है। गरीबों की समस्याओं को हल करने में भी भाजपा सरकार पूर्णतया असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी नीतियों से गरीब को और भी गरीब बना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी भी हैं। मोदी जी आजकल रैलियों में रोना रो रहे हैं कि लोग मुझे गाली दे रहे हैं। ये सब नाटकबाजी वोट पाने के लिए है। हमारा गठबंधन महामिलावटी नहीं, बल्कि महासामाजिक परिवर्तन का गठबंधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed